Oppo ने चीनी बाजार में आज नया फोन Oppo Reno 15c लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Reno 15c में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले है।
Oppo ने चीनी बाजार में आज नया फोन Oppo Reno 15c लॉन्च कर दिया है। Reno 15c में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 6,500mAh की बैटरी से लैस है। Reno 15c के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। आइए Oppo Reno 15c के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo Reno 15c के 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,899 Yuan (लगभग 37,162 रुपये) और 12GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199 Yuan (लगभग 40,787 रुपये) है। इस स्मार्टफोन की बिक्री चीन में 19 दिसंबर से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन स्टार्लाइट बो, ऑरोरा ब्लू और कॉलेज ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
Oppo Reno 15c में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB RAM और 256GB/512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन 6,500mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 158 मिमी, चौड़ाई 74.83 मिमी, मोटाई 7.77 मिमी और वजन 197 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 15c के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर और एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च