Oppo A6 Pro हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 सितंबर 2025 21:25 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है
  • Oppo A6 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं

इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने अपनी A-सीरीज में Oppo A6 Pro को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। Oppo A6 Pro में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। 

Oppo A6 Pro का प्राइस

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,799 (लगभग 22,500 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 1,999 (लगभग 24,500 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 2,199 (लगभग 27,500 रुपये) और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 2,499 (लगभग 30,500 रुपये) का है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के भारत सहित अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Oppo A6 Pro के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,372 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर 4 nm MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इसकी रियर कैमरा यूनिट 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करती है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, NFC, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कम्पास, गायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Oppo A6 Pro में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,300 sq mm थर्मल चैंबर है। इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। Oppo A6 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.96 mm और भार लगभग 191 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.