OnePlus Nord की प्री-बुकिंग भारत में जल्द होगी शुरू

OnePlus Nord अकाउंट की इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए OnePlus ने खुलासा किया है कि वनप्लस नॉर्ड की प्री-बुकिंग भारत में जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारतीय प्री-ऑर्डर प्रक्रिया की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

OnePlus Nord की प्री-बुकिंग भारत में जल्द होगी शुरू

अमेज़न इंडिया पर OnePlus Nord के लिए माइक्रोसाइट लाइव

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप होगा
  • फोन की कीमत लगभग 37,800 रुपये से कम होगी
  • सबसे पहले भारत और यूरोप में लॉन्च होगा वनप्लस नॉर्ड
विज्ञापन
OnePlus Nord स्मार्टफोन भारत में प्री-बुकिंग के लिए जल्द ही उपलब्ध होगा, OnePlus ने अपने नए इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह खुलासा किया। इस महीने के अंत में भारत व यूरोप में लॉन्च हो रहा यह स्मार्टफोन, बुधवार से यूके और अन्य यूरोपियन मार्केट्स में सीमित संख्या में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हुआ था। हालांकि, कंपनी ने भारतीय मार्केट के लिए प्री-ऑर्डर प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं की है। Amazon India वेबसाइट पर वनप्लस नॉर्ड के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है।

OnePlus Nord अकाउंट की इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए OnePlus ने खुलासा किया है कि वनप्लस नॉर्ड की प्री-बुकिंग भारत में जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारतीय प्री-ऑर्डर प्रक्रिया की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
 
oneplus


आपको बता दें, वनप्लस ने वनप्लस नॉर्ड की 100 यूनिट्स के लिए पहली प्री-ऑर्डर प्रक्रिया बुधवार को यूके और चुनिंदा यूरोपियन मार्केट्स में आयोजित की थी। कंपनी का दावा है कि प्री-ऑर्डर लाइव होते ही कुछ ही सेकेंड्स में सारी यूनिट्स आउट ऑफ स्टॉक हो गई थी। वहीं, भारतीय मार्केट के लिए कंपनी ने फिलहाल अमेज़न इंडिया की साइट पर केवल एक माइक्रोसाइट बनाई है। यहां उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वेबसाइट पर आपको “Notify Me” का बटन मिलेगा, जिसके द्वारा ग्राहकों को निजी तौर पर उपलब्धता की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

गौरतलब है कि वनप्लस नॉर्ड को लेकर पहले अटकले थीं कि इसे OnePlus 8 Lite या फिर OnePlus Z के नाम से लॉन्च किया जाएगा, लेकिन कंपनी ने पिछले हफ्ते गलती से एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से इसके नाम की पुष्टि कर दी और बाद में इसे आधिकारिक कर दिया। वनप्लस नॉर्ड की कीमत $500 (लगभग 37,800 रुपये) के अंदर हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो OnePlus Nord में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जाएगा। खबर तो यह भी है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 12 जीबी तक रैम मिलेगा।

वनप्लस नॉर्ड को लेकर कंपनी ने पुष्टि भी की थी कि ये “किफायती स्मार्टफोन लाइनअप” का पहला ऐसा स्मार्टफोन मॉडल होगा जो सबसे पहले भारत और यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस भविष्य में इस लाइनअप का विस्तार अन्य मार्केट्स में भी करने की योजना बना रही है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord pre orders, OnePlus Nord, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »