OnePlus Nord CE 5G के स्पेसिफिकेशन्स Amazon Quiz के जरिए लीक, डिज़ाइन भी टीज़

OnePlus ने ट्विटर के माध्यम से OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले टीज़ किया है। टीज़र में फोन के बैक पैनल पर कैप्सूल आकार के कैमरा मॉड्यूल को देखा जा सकता है, जो कि OnePlus Nord जैसा ही है। ऑरिज़न वनप्लस नॉर्ड फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था।

OnePlus Nord CE 5G के स्पेसिफिकेशन्स Amazon Quiz के जरिए लीक, डिज़ाइन भी टीज़

OnePlus Nord CE 5G में मिल सकता है 64MP कैमरा

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 5G के साथ लॉन्च होगी OnePlus TV U सीरीज़
  • वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • 16 जून से शुरू होगी फोन की सेल
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन भारत में 10 जून को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले, कंपनी इस स्मार्टफोन से जुड़ी प्रमुख जानकारियों को टीज़ कर रही है। इसके अलावा लेटेस्ट टीज़र में फोन के “sleek and streamlined design” का भी इशारा मिला है। साथ ही Amazon ने वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी फोन से संबंधित क्विज़ पोस्ट की है, जिससे यह पुष्टि होती है कि यह फोन खरीद के लिए इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यही नहीं, अमेज़न ने अपने सवालों के माध्यम से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी संकेत दिया है। OnePlus Nord CE 5G के साथ कंपनी OnePlus TV U सीरीज़ को भी भारत में लॉन्च करने वाली है।

OnePlus ने ट्विटर के माध्यम से OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले टीज़ किया है। टीज़र में फोन के बैक पैनल पर कैप्सूल आकार के कैमरा मॉड्यूल को देखा जा सकता है, जो कि OnePlus Nord जैसा ही है। ऑरिज़न वनप्लस नॉर्ड फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था और माना जा रहा है कि वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी फोन में भी यही ट्रेंड ज़ारी रहने वाला है। इसके अलावा, फोन में ग्रेडिएंट फिनिश दी जा सकती है, जो कि वनप्लस नॉर्ड ब्लू मार्बल फिनिश के समान है। कंपनी ने अपने इवेंट पेज के माध्यम से नया स्लीक और स्ट्रीमलाइंड डिज़ाइन टीज़ किया है। फोन के बाकि फीचर्स की जानकारी 2 जून, 4 जून और 8 जून को सार्वजनिक किए जाएंगे।

जैसे कि हमने बताया Amazon भी भारत में वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी के आगमन को टीज़ कर रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न एक क्विज़ होस्ट कर रही है, जिसमें यूज़र्स को वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी फोन फ्री में जीतने का मौका दिया जा रहा है। इस क्विक के माध्यम से स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी अस्थाई रूप से लीक हो गई थी, हालांकि इस एरर को कुछ देर बाद हटा दिया गया। एरर को रिमूव करने से पहले 91Mobiles ने इसे स्पॉट कर लिया। संकेत मिले हैं कि वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी फोन चारकोल इन कलर ऑप्शन, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा। वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी में 12 जीबी रैम और 256 जीबी के अलावा भी कई कॉन्फिग्रेशन पेश किए जाएंगे, हालांकि फिलहाल सटिक जानकारी सामने नहीं आई है।

वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी के लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर, 6.43 इंच एमोलेड होल-पंच डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी फोन की प्री-बुकिंग Red Cable club सदस्यों के लिए 11 जून से शुरू होगी। जबकि सेल 16 जून  से शुरू की जाएगी।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good battery life, fast charging
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good daylight photo quality
  • 90Hz AMOLED display
  • Promised software updates
  • कमियां
  • Low-light camera performance needs improvement
  • No alert slider
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  4. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  5. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  6. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  7. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  8. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  10. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »