OnePlus का 'किफायती स्मार्टफोन' जुलाई में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़

OnePlus द्वारा एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया गया है, जिसका यूज़रनेम "OnePlusLiteZThing" है, जो एक अफॉर्डेबल स्मार्टफोन के जुलाई में लॉन्च होने की पुष्टि करता है।

OnePlus का 'किफायती स्मार्टफोन' जुलाई में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़

OnePlus Z और OnePlus Nord को लेकर लंबे समय से अफवाहें चल रही हैं

ख़ास बातें
  • OnePlus Z या OnePlus Nord के नाम से लंबे समय से उड़ रही है अफवाहें
  • फिलहाल वनप्लस ने स्मार्टफोन के नाम या सटीक तारीख की नहीं की है घोषणा
  • नवंबर 2015 में कंपनी ने OnePlus X को किफायती फोन के रूप में किया था लॉन्च
विज्ञापन
OnePlus ने अपने नए बजट-स्मार्टफोन की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों से चल रही सभी अफवाहों और अटकलों पर रोक लगाते हुए कहा कि "नए, अधिक किफायती स्मार्टफोन प्रोडक्ट लाइन" पर काम चल रहा है, जो पहले भारत और यूरोप में लॉन्च होगा। OnePlus के सह-संस्थापक और सीईओ Pete Lau ने वनप्लस कम्युनिटी साइट पर एक फोरम पोस्ट के जरिए इस खबर की जानकारी दी। कंपनी द्वारा एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया गया है, जिसका यूज़रनेम "OnePlusLiteZThing" है, जो जुलाई लॉन्च की तारीख की पुष्टि करता है। Lau ने इस आगामी 'किफायती' वनप्लस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है। हालांकि, यदि हम अफवाहों को देखें और नए बनाए गए इंस्टाग्राम अकाउंट पर ध्यान दें, तो यह संभवतः OnePlus Z होगा।

लाउ ने फोरम पोस्ट में कहा (अनुवादित) "जैसा कि हमने हमेशा कुछ नया करने की कोशिश की है, हम पहले यूरोप और भारत में इसे पेश करके इस नई प्रोडक्ट लाइन के साथ अपेक्षाकृत छोटी शुरुआत करने जा रहे हैं।" "लेकिन चिंता मत करो, हम निकट भविष्य में उत्तर अमेरिका के लिए कुछ और किफायती स्मार्टफोन लाने की कोशिश कर रहे हैं।"

नई स्मार्टफोन लाइनअप के आधिकारिक लॉन्च से पहले कुछ प्रचार करने के लिए, OnePlus ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट शुरू किया जो वर्तमान में प्राइवेट है, लेकिन इसमें चार पोस्ट हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट मोर्स कोड दिखाती है, जिसका अनुवाद करने में यह "जुलाई" आता है। इससे पता चलता है कि नई लाइनअप का पहला स्मार्टफोन जुलाई में लॉन्च होगा।
 
oneplus

ऐसी अफवाहें भी हैं कि वनप्लस 10 जुलाई को एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है और कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन OnePlus Z उर्फ OnePlus Nord होगा। हालांकि, इसे केवल एक लीक मानना उचित होगा, जब तक कि कंपनी अपने अंत से पुष्टि नहीं करती।

यह पहली बार नहीं है, जब वनप्लस मार्केट में अफॉर्डेबल स्मार्टफोन लाने की सोच रही है। इससे पहले कंपनी OnePlus X लॉन्च कर चुकी है और काफी हद तक कंपनी का यह प्रयास असफल रहा था। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने नवंबर 2015 में लॉन्च किया था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, oneplus smartphone, OnePlus Z, OnePlus Nord
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  2. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  3. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  6. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  7. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »