OnePlus आज पेश करेगी एक नया प्रोडक्ट, एक नया स्मार्टफोन होगा लॉन्च!

OnePlus 8 Lite को लेकर कोई जानकारी अधिकारिक नहीं है। पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फोन में 6.4 इंच का डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और सेंटर-अलाइन होल-पंच सेल्फी कैमरा और 4,000 एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है।

OnePlus आज पेश करेगी एक नया प्रोडक्ट, एक नया स्मार्टफोन होगा लॉन्च!

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को ग्लोबल मार्केट में उतार चुकी है वनप्लस

ख़ास बातें
  • आज नए प्रोडक्ट को पेश कर सकता है OnePlus
  • यह नया प्रोडक्ट OnePlus 8 Lite स्मार्टफोन हो सकता है
  • वनप्लस 8 लाइट को OnePlus Z के नाम से भी पेश किया जा सकता है
विज्ञापन
OnePlus ने हाल ही में OnePlus 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है और अब एक बार फिर कंपनी अपने नए प्रोडक्ट के साथ धमाकेदार एंट्री मारने की तैयारी कर रही है। वनप्लस ने बुधवार को इसकी झलक चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर दिखाई है, हालांकि कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया कि आखिर यह प्रोडक्ट है क्या? संभावना है कि यह प्रोडक्ट कंपनी का नया फोन हो सकता है। खबरों की मानें, तो फोन OnePlus 8 Lite हो सकता है, जिसे कंपनी आज लॉन्च कर सकती है। यह फोन वनप्लस 8 सीरीज़ का कमज़ोर वर्ज़न होगा। आपको बता दें, पिछले महीने एक टिप्सटर ने दावा किया था कि कंपनी वनप्लस 8 लाइट स्मार्टफोन को अलग नाम से लॉन्च कर सकती है और यह नाम OnePlus Z भी हो सकता है।
OnePlus ने अपने वीबो अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें सफेद रंग का बॉक्स दिख रहा है और उसके ऊपर वनप्लस का लोगो बना है। अगर सोशल मीडिया साइट पर साझा किया गया यह प्रोडक्ट OnePlus 8 Lite ही हुआ, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन की कीमत हालिया लॉन्च हुए वनप्लस 8 फोन से कम ही होगी। यह उन लोगों के लिए राहत की खबर होगी, जो लोग सोशल मीडिया साइट के जरिए OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की कीमतों को लेकर परेशान थे। याद दिला दें, वनप्लस की कीमत 699 डॉलर (करीब 53,200 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, वनप्लस 8 प्रो की शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा है, जो कि 899 डॉलर (करीब 68,400 रुपये) है। दोनों ही फोन 14 अप्रैल को लॉन्च हुए थे, इसके साथ वनप्लस का नया वायरलेस हेडफोन OnePlus Bullets Wireless Z और वनप्लस वार्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जर भी लॉन्च हुआ था।
आपको बता दें, वनप्लस 8 सीरीज़ आज चीन में लॉन्च की जाएगी, यह लॉन्च इवेंट रात 7 बजे सीएसटी एशिया (भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे) शुरू होगा। माना जा रहा है कि कंपनी इस अज्ञात डिवाइस को भी इस लॉन्च इवेंट में पेश कर सकती है।
फिलहाल वनप्लस 8 लाइट को लेकर कोई जानकारी अधिकारिक नहीं है। हालांकि, पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फोन में 6.4 इंच का डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और सेंटर-अलाइन होल-पंच सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है।
दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने एक टिप्सटर ने दावा किया था कि इस कथित हार्डवेयर फीचर से लैस एक अन्य फोन पर वनप्लस काम कर रहा है। टिप्सटर ने दावा किया था कि कंपनी जिस फोन पर काम कर रही है उसका नाम OnePlus Z है। यह फोन OnePlus X का अपग्रेड वर्ज़न होगा, जोकि साल 2015 में लॉन्च हुआ था। खबर तो यह भी थी कि वनप्लस 8 लाइट फोन अलग नाम से लॉन्च किया जा सकता है और वो नाम वनप्लस ज़ेड हो सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 8 Lite, OnePlus Z, OnePlus 8 Pro, OnePlus 8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »