OnePlus Nord CE और OnePlus TV U सीरीज़ 10 जून को होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

OnePlus TV U सीरीज़ को लेकर माना जा रहा है कि यह तीन स्क्रीन साइज़ के साथ लॉन्च हो सकती है, यह साइज़ 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच होंगे।

OnePlus Nord CE और OnePlus TV U सीरीज़ 10 जून को होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

OnePlus Nord CE 5G फोन OnePlus Nord से सस्ता हो सकता है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 5G फोन Summer Launch इवेंट में होगा लॉन्च
  • OnePlus Nord से सस्ता हो सकता है फोन
  • OnePlus TV U सीरीज़ में पेश हो सकते हैं तीन स्क्रीन साइज़
विज्ञापन
OnePlus Nord CE स्मार्टफोन को OnePlus TV U सीरीज़ मॉडल्स के साथ 10 जून को Summer Launch इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा, जिसको खुद कंपनी ने कंफर्म किया है। वनप्लस नॉर्ड सीई को लेकर माना जा रहा है कि यह OnePlus Nord N10 5G का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल अक्टूबर में यूरोप में लॉन्च किया गया था। वहीं, दूसरी तरफ वनप्लस टीवी यू सीरीज़ को लेकर माना जा रहा है कि यह तीन स्क्रीन साइज़ के साथ लॉन्च हो सकती है, यह साइज़ 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच होंगे। OnePlus ने यह भी कहा है कि वह इस साल अपने ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) में भी विस्तार करेगी। इसके अतिरिक्त कंपनी OnePlus Nord N200 5G फोन पर भी काम कर रही है, जो कि OnePlus Nord N100 का सक्सेसर होगा।

OnePlus ने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से जानकारी दी है कि OnePlus Nord CE भारत में 10 जून को Summer Launch इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट की जानकारी हाल ही में टीज़ की गई थी। हालांकि, वनप्लस नॉर्ड सीई फोन OnePlus Nord का सक्सेसर होगा, इस संबंध में फिलहाल साफ जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें, हाल ही में OnePlus Nord 2 का मोनिकर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था, हालांकि बाद में इसे रिमूव कर दिया गया।

वनप्लस नॉर्ड सीई के अलावा, कंपनी अपनी OnePlus TV U सीरीज़ के तहत भी नए मॉडल्स पेश करने वाली है। फिलहाल कंपनी ने आगामी टीवी मॉडल से जुड़ी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया है। हालांकि, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस सीरीज़़ के तहत 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज़ वाले टीवी पेश कर सकती है। यह 4के रिजॉल्यूशन के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट टीवी सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि इनमें 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ HDR10+, HLG और MEMC सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इनमें कंपनी डॉल्बी ऑडियो के साथ 30 वॉट स्पीकर, Dynaudio के साथ को-ट्यून देगी। इसके साथ इसमें बाहरी डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए HDMI 2.0 पोर्ट भी दिया जा सकता है।

वनप्लस के सीईओ Pete Lau ने कथित रूप से TechRadar से बात करते हुए बताया कि OnePlus Nord CE 5G में CE “Core Edition” को समर्पित है और यह कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स के साथ पिछले साल के OnePlus Nord के मुख्य एलिमेंट्स का इस्तेमाल करेगा। वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी फोन वनप्लस नॉर्ड से सस्ता हो सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी के अलावा सीईओ ने OnePlus Nord N200 5G की मौजदूगी का भी खुलासा किया है, जो कि OnePlus Nord N100 का सक्सेसर होगा। वनप्लस नॉर्ड एन100 फोन पिछले साल अक्टूबर में यूरोप में लॉन्च हुआ था। इस साल ये 5जी फोन अमेरिका व कनाडा में पेश किया जा सकता है। फिलहाल तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »