OnePlus TV U1S सीरीज़ जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च

टिप्सटर ने यह भी इशारा दिया है कि वनप्लस टीवी यू1एस सीरीज़ के तीनों स्क्रीन 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच साइज़ 4के रिजॉल्यूशन के साथ आएंगे। स्मार्ट टीवी सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ HDR10+, HLG और MEMC सपोर्ट से लैस होगी।

OnePlus TV U1S सीरीज़ जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • OnePlus लेकर आ सकत है पॉप-अप कैमरा वाला स्मार्ट टीवी
  • OnePlus TV U1S series सीरीज़ में शामिल होंगे तीन स्क्रीन साइज़
  • OnePlus TV U1 को सिंगल साइज़ में पिछले साल लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
OnePlus TV U1S सीरीज़ जल्द ही भारत में तीन स्क्रीन साइज़ के साथ लॉन्च हो सकती है, यह साइज़ 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच होंगे। नई टीवी सीरीज़ मौजूदा OnePlus TV U1 का अपग्रेड वर्ज़न होगी, जो कि सिंगल 55 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ पिछले साल लॉन्च हुई थी। वनप्लस टीवी यू1एस सीरीज़ के अलावा, चीनी टेक कंपनी को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह एक एक्सटर्नल टीवी कैमरा को भी लॉन्च करेगी, जिसके साथ Google Duo सपोर्ट मौजूद होगा। यह टीवी कैमरा यूज़र्स को सीधे टीवी से वीडियो कॉल करने में मदद करेगा। वनप्लस को लेकर यह भी अटकले लगाई जा रही हैं कि यह एक ऐसे स्मार्ट टीवी पर भी काम कर रही है, जो कि पॉप-अप कैमरा के साथ दस्तक दे सकता है।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल के कॉलेब्रेशन में Pricebaba की रिपोर्ट में OnePlus TV U1S सीरीज़ और कंपनी के एक्सटर्नल टीवी कैमरा के बारे में जानकारी दी गई है। टिप्सटर ने यह भी इशारा दिया है कि वनप्लस टीवी यू1एस सीरीज़ के तीनों स्क्रीन 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच साइज़ 4के रिजॉल्यूशन के साथ आएंगे। स्मार्ट टीवी सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ HDR10+, HLG और MEMC सपोर्ट से लैस होगी।

OnePlus को लेकर यह भी जानकारी है कि यह अपनी नई टीवी सीरीज़ में डॉल्बी ऑडियो के साथ 30 वॉट स्पीकर, Dynaudio के साथ को-ट्यून देगी। इसके साथ इसमें बाहरी डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए HDMI 2.0 पोर्ट भी दिया जा सकता है।

वनप्लस टीवी यू1एस सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि यह Android TV 10 पर काम करेगा और इसके साथ गूगल असिस्टेंट और स्मार्ट वॉयस कंट्रोल दिया जाएगा। वनप्लस ने यह भी कहा है कि इसमें OxygenPlay कॉन्टेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म भी प्रदान किया जाएगा।

वनप्लस टीवी यू1एस की कीमत और उपलब्धता संबधी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। आपको बता दें, कंपनी ने पिछले साल OnePlus TV U1 को सिंगल 55 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 49,999 रुपये थी। हालांकि, बाद में इसकी कीमत बढ़कर 52,999 रुपये कर दी गई थी।

स्मार्ट टीवी के अलावा, टिप्सटर ने जानकारी दी है कि वनप्लस एक एक्सटर्नल टीवी कैमरा पर काम कर रही है जिसके साथ बिल्ट-इन माइक्रोफोन और Google Duo सपोर्ट मौजूद होगा। इस कैमरा में 1080p रिजॉल्यूशन मिलेगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »