OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच डिस्प्ले 1.5k रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा
Photo Credit: OnePlus
इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus के दो स्मार्टफोन्स को भारत में अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord CE 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी होगी। OnePlus Nord CE 6 Lite में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी।
देश में इन स्मार्टफोन्स को 7 मई को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord CE 6 की बिक्री 8 मई और OnePlus Nord CE 6 Lite की 12 मई से शुरू होगी। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और रिटेल आउटलेट्स के जरिए की जाएगी। OnePlus Nord CE 6 को Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black और OnePlus Nord CE 6 Lite को Vivid Mint और Hyper Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच डिस्प्ले 1.5k रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। इसमें एक अलग Touch Reflex चिप होगा, जिससे डुअल-चिप आर्किटेक्चर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इससे इस स्मार्टफोन का रिस्पॉन्स और परफॉर्मेंस बेहतर होगा। OnePlus Nord CE 6 में कुछ गेम्स के लिए 144 fps के साथ 3,200 Hz का टच सैंपलिंग रेट होगा। OnePlus Nord CE 6 में 6-एक्सिस गेमिंग गायरोस्कोप दिया जाएगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 33,000 स्क्वेयर mm से अधिक की हीट डिसिपेशन एरिया के साथ बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम होगा। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 2.5 दिनों से अधिक तक चल सकेगी।
OnePlus Nord CE 6 Lite को बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1,068 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,953 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.7 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग