OnePlus Nord 4 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानें सबकुछ

OnePlus Ace 3V के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।

OnePlus Nord 4 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 3V में 50MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3V में 6.7 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Ace 3V के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
  • OnePlus Ace 3V में Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
OnePlus ने चीन में OnePlus Ace 3V पेश किया है। यह दुनिया के पहले Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट के तौर पर आया है। लॉन्च के तुरंत बाद टिप्सटर मैक्स जाम्बोर ने X पर संकेत दिया कि Ace 3V को ग्लोबल स्तर पर OnePlu Nord 4 के तौर पर रीब्रांड किया जाएगा। यहां हम आपको OnePlus Nord 4 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Nord 4 में क्या होगा खास


आपको बता दें कि OnePlus ने मार्च 2023 में OnePlus Ace 2V की घोषणा की थी और कुछ महीने बाद ब्रांड ने Nord 3 मॉनीकर के साथ फोन का एक ट्विक्ड वर्जन पेश किया। दोनों फोन में अलग-अलग प्राइमरी कैमरे थे, लेकिन बाकी स्पेसिफिकेशन एक जैसे थे। इसलिए, यह संभावना है कि आगामी Nord 4, Ace 3V का एक ट्विक्ड वर्जन हो सकता है।


OnePlus Ace 3V के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Ace 3V में 6.7 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 2160Hz PWM डिमिंग, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,150 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 के साथ आता है। कंपनी 3 साल का ओएस अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है। इसमें 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5,500mAh बैटरी से लैस है।

कैमरा सेटअप के लिए OnePlus के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। हीट डिसिपेशन के लिए एयरोस्पेस-ग्रेड वीसी कूलिंग सिस्टम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल गेमिंग एंटीना, वाईफाई, एनएफसी, आईआर कंट्रोल और काफी कुछ शामिल हैं। फोन में IP65-रेटिंग दी गई है, जिससे धूल और छींटों से बचाव होता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus Nord 4, OnePlus Ace 3V, OnePlus Smartphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  2. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  3. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  4. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  5. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  7. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »