OnePlus Ace 3 Pro फोन में होगी 6100mAh की सबसे तगड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ!

OnePlus Ace 3 Pro का कोडनेम Dayu है और कहा गया है कि यह 100W फास्ट चार्जिंग क्षमता वाला फोन होगा।

OnePlus Ace 3 Pro फोन में होगी 6100mAh की सबसे तगड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ!

OnePlus Ace 3 Pro फोन इससे पहले आए OnePlus Ace 2 Pro (फोटो में) का सक्सेर होगा।

ख़ास बातें
  • यह पहला स्मार्टफोन होगा जो 6100mAh बैटरी से लैस होगा।
  • यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
  • फोन को 3C सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है।
विज्ञापन
OnePlus Ace 3 Pro स्‍मार्टफोन लॉन्च के नजदीक बताया जा रहा है। अफवाह है कि कंपनी इसे जुलाई में लॉन्च करने वाली है। स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन्स लीक्स में सामने आ चुके हैं। फोन को 3C सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है जिससे पता चलता है कि चीन में यह बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी कैपिसिटी है। किसी स्मार्टफोन में पहली बार 6000mAh से भी ज्यादा बैटरी मिलने का दावा किया गया है। आइए जानते हैं मिली जानकारी के आधार पर कैसा होगा अपकमिंग OnePlus Ace 3 Pro स्मार्टफोन। 

OnePlus Ace 3 Pro चीन में जुलाई में लॉन्च के लिए संभावित है। Ace 3 सीरीज में यह तीसरा एडिशन होने जा रहा है। इससे पहले कंपनी Ace 3 और Ace 3V को लॉन्च कर चुकी है। OnePlus Ace 3 Pro कथित तौर पर सीरीज का सबसे खास स्मार्टफोन होने वाला है। Weibo पर जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने फोन की बैटरी और चार्जिंग क्षमता के बारे में नया खुलासा किया है। टिप्स्टर का कहना है कि फोन में सबसे तगड़ी बैटरी होने वाली है जिसका फिलहाल कोई स्मार्टफोन मुकाबला नहीं कर सकता है। 

वनप्लस ऐस 3 प्रो के बारे में टिप्स्टर Digital Chat Station ने कहा है कि यह पहला स्मार्टफोन होगा जो 6100mAh बैटरी से लैस होगा। और यह बैटरी अल्ट्रा हाइ डेंसिंटी की होगी। बैटरी में Ningde Times तकनीक का इस्तेमाल बताया गया है। इसे CATL (कॉन्टेंम्परेरी एम्पियेक्स टेक्नोलॉजी कं. लिमिटिड) भी कह दिया जाता है जो कि जाना माना बैटरी मेनुफैक्चरर है। 

OnePlus Ace 3 Pro का कोडनेम Dayu है और कहा गया है कि यह 100W फास्ट चार्जिंग क्षमता वाला फोन होगा। यानि कि पहली बार इतनी बड़ी बैटरी इतनी ज्यादा फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ आने वाली है। अन्य स्मार्टफोन्स की बात करें तो मार्केट में देखने को मिलता है कि कम बैटरी कैपिसिटी के साथ ज्यादा फास्ट चार्जिंग दी जाती है, जबकि ज्यादा कैपिसिटी वाली बैटरी के साथ कम फास्ट चार्जिंग स्पीड दी जाती है। 

OnePlus Ace 3 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.78 इंच BOE 8T LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा होने की बातें सामने आ रही हैं। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »