• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus समर लॉन्च इवेंट होगा 16 जुलाई को आयोजित, OnePlus Nord 4 समेत काफी कुछ होगा पेश

OnePlus समर लॉन्च इवेंट होगा 16 जुलाई को आयोजित, OnePlus Nord 4 समेत काफी कुछ होगा पेश

OnePlus ने अपने अगले प्रोडक्ट इवेंट की घोषणा कर दी है। वनप्लस समर लॉन्च इवेंट इस महीने के आखिर में आयोजित होने वाला है।

OnePlus समर लॉन्च इवेंट होगा 16 जुलाई को आयोजित, OnePlus Nord 4 समेत काफी कुछ होगा पेश

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Summer Launch Event होगा 16 जुलाई को आयोजित

ख़ास बातें
  • OnePlus ने अपने अगले प्रोडक्ट इवेंट की घोषणा कर दी है।
  • OnePlus द्वारा पोस्ट किए गए टीजर में नॉर्ड को सिल्वर कलर में दिखाया है।
  • OnePlus Nord 4 चीन में उपलब्ध Ace 3V का रीब्रांडेड वर्जन होगा।
विज्ञापन
OnePlus ने अपने अगले प्रोडक्ट इवेंट की घोषणा कर दी है। वनप्लस समर लॉन्च इवेंट इस महीने के आखिर में आयोजित होने वाला है। हालांकि, आगामी इवेंट में पेश होने वाले डिवाइसेज के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ब्रांड जल्द ही खुलासा कर सकता है। आपको बता दें कि बीते साल के समर लॉन्च इवेंट में स्मार्टफोन और टीडब्ल्यूएस इयरफोन समेत नॉर्ड-ब्रांडेड डिवाइसेज की पेशकश हुई थी। 

OnePlus समर लॉन्च इवेंट 16 जुलाई को दोपहर 3 बजे सीईएसटी (6:30 बजे IST) मिलान, इटली में आयोजित होने वाला है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आगामी इवेंट की माइक्रोसाइट एक इंविटेशन मेटल कार्ड प्रदर्शित करती है जिसमें लिखा है कि 'कुछ लोग कहते हैं कि 5G युग में मेटल की मजबूती और क्वालिटी वाला स्मार्टफोन बनाना असंभव है। हम कहते हैं...नेवर सेटल।' इसमें यह भी कहा गया है कि 5G के साथ डिजाइन मेटल को बदल दिया गया।  

OnePlus द्वारा पोस्ट किए गए एक अन्य टीजर में नॉर्ड को सिल्वर कलर में दिखाया गया है। यह OnePlus Nord 4 के मेटल डिजाइन के साथ आने का संकेत देता है। यह पिछली रिपोर्ट के समान है जिसमें लॉन्च टाइमलाइन का सुझाव दिया गया था। Nord CE 4 Lite 5G और Nord CE 4 पहले से ही ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध हैं। ब्रांड आधिकारिक तौर पर लॉन्च इवेंट से पहले जानकारी का खुलासा करेगा। समर लॉन्च इवेंट में OnePlus Buds 3 Pro TWS ईयरफोन और OnePlus Watch 2R के लॉन्च होने की भी उम्मीद है। 

उम्मीद है कि OnePlus Nord 4 चीन में उपलब्ध Ace 3V का रीब्रांडेड वर्जन होगा। OnePlus Ace 3V में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh बैटरी दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »