OnePlus Ace 7 में Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का कस्टम वर्जन इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Ace 7 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने OnePlus Ace 7 सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग को लीक किया है। भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को OnePlus 16R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के प्राइसेज 70,000 रुपये से 75,000 रुपये के बीच हो सकते हैं। OnePlus Ace 7 सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है।
आगामी स्मार्टफोन सीरीज में 6.78 इंच फ्लैट LTPS OLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि OnePlus Ace 7 सीरीज में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम हो सकता है। OnePlus Ace 7 में लार्ज एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इससे चिपसेट और अन्य कोर कंपोनेंट्स से हीट को दूर करने में आसानी होगी। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान ज्यादा हीटिंग से थ्रॉटलिंग की आशंका कम होगी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल का डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जाएगी।
OnePlus Ace 7 में Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का कस्टम वर्जन इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। हालांकि, OnePlus ने इन डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है। पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus Ace 6 में 6.83-इंच 1.5K (1272×2800 पिक्सल) AMOLED फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट और G2 गेमिंग चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999