भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16

iQOO 15 की तुलना में इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 37 प्रतिशत ज्यादा हो सकता है। भारत में पिछले वर्ष iQOO 15 को 72,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था

भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16

Photo Credit: iQOO

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 चिपसेट दिया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
  • iQOO 16 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है
  • हाल ही में iQOO 16 को चीन में पेश किया गया था
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में iQOO 16 को चीन में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। पिछले वर्ष पेश किए गए iQOO 15 की यह जगह लेगा। भारत में iQOO 15 की तुलना में iQOO 16 का प्राइस 30 प्रतिशत से ज्यादा महंगा हो सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने बताया है कि भारत में iQOO 16 की टेस्टिंग शुरू हो गई है। iQOO 15 की तुलना में इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 37 प्रतिशत ज्यादा हो सकता है। भारत में पिछले वर्ष iQOO 15 को 72,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 16 के इंटरनेशनल वर्जन की मॉडल नंबर - vivo I2607 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU है।  इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। 

iQOO 16 के इंटरेशनल वेरिएंट को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,944 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,029 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। चीन में iQOO 16 को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB+ 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 8,400 mAh की बैटरी 100 W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले 3 अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Vivo, China, Market, iQOO, Display, Battery, iQOO 16, Video, iQOO 15, Prices
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »