India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहला टी-20 मुकाबला आज यानी कि मंगलवार 6 अक्टूबर, 2026 को शुरू होगा।

India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

Photo Credit: Hotstar

India vs West Indies

ख़ास बातें
  • भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहला टी-20 मैच 6 सितंबर को खेला जाएगा।
  • भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहला टी20 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होगा।
  • भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहला टी20 मैच 7 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच कुछ दिनों पहले वनडे-सीरीज हुई थी, जिसमें भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी। आज से टी-20 सीरीज शुरू हो गई है और पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीरीज में भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 5 मैच खेले जाने वाले हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहला मुकाबला खेल रहा है। इस टी-20 मैच को यूजर्स कहां पर लाइव देख सकते हैं, किस ओटीटी ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी, कितने बजे टॉस होगा, इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे।

India vs West Indies के बीच पहला T-20 मुकाबला: हर चीज की जानकारी:

India vs West Indies: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच T-20 मैच कहां पर आयोजित हो रहा है?
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहला टी-20 मैच भारत में लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs West Indies: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहला T-20 मैच कब शुरू होगा?
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहला टी-20 मुकाबला आज यानी कि मंगलवार 6 अक्टूबर, 2026 को शुरू होगा।

India vs West Indies: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहला T-20 मैच कितने बजे होगा शुरू?
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहला टी-20 मैच भारतीय समयानुसार रात 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस उससे थोड़ा समय पहले 6:30 बजे होगा।

India vs West Indies: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहला T-20 मैच का प्रसारण भारत में कहां होगा?
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहले T-20 मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल पर लाइव होगा।

India vs West Indies: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहला T-20 मैच कहां लाइव स्ट्रीम होगा?
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहले T-20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar की ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

भारत का प्लेइंग 11 (अनुमानित): वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर शामिल हैं।

वेस्ट इंडीज का प्लेइंग 11 (अनुमानित): शेई होप (कप्तान, विकेटकीपर), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, अकील होसेन, रोमारियो शेफर्ड, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शमर स्प्रिंगर और ज्वेल एंड्रयू शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »