23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील

Flipkart Big Billion Days Sale में Samsung Galaxy S25 5G को भारी डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा।

23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 5G में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy S25 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S25 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट 9 तारीख से Flipkart Big Billion Days Sale शुरू करने जा रहा है। दीवाली और फेस्टिव सीजन के मौके पर आयोजित हो रही है इस सेल में स्मार्टफोन्स से लेकर,लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच आदि पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। आज हम Samsung के बीते साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S25 5G की बात कर रहे हैं जो कि इस सेल में सबसे कम दामों पर उपलब्ध होने वाला है। फ्लिपकार्ट पर कंपनी ने एक प्रमोशनल बैनर के जरिए इस फोन की कीमत का खुलासा कर दिया है।

Samsung Galaxy S25 5G Price

Samsung Galaxy S25 5G फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में ₹57,999 में मिलेगा। हालांकि, डील में कंपनी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर्स को भी शामिल करेगी। आपको बता दें कि यह फोन बीते साल जनवरी में ₹80,999 में लॉन्च किया गया था (बेस 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट)। इस हिसाब से यह फोन करीबन ₹23,000 सस्ता मिलेगा। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर अतिरिक्त बचत का लाभ भी प्रदान करेगी।

Samsung Galaxy S25 5G Specifications

Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह फोन 4,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। इस फोन की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है।

Galaxy S25 5G के कैमरा सेटअप में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5जी, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »