Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम

Infinix ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Infinix SMART 20 HD लॉन्च कर दिया है।

Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम

Photo Credit: Infinix

Infinix SMART 20 HD में 6.67 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Infinix SMART 20 HD में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Infinix SMART 20 HD को 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है।
  • Infinix SMART 20 HD में 6.67 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन

Infinix ने आज भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Infinix SMART 20 HD लॉन्च कर दिया है। यह फोन प्रीमियम और अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ बेहतर मनोरंजन के फीचर्स प्रदान करता है। SMART 20 HD में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे आउटडोर इस्तेमाल के दौरान बेहतर प्रोटेक्शन मिलता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि लंबे समय तक चलती है। कंपनी ने SMART 20 HD को उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है जो कि लुक्स, एंटरटेनमेंट और ड्यूराबिलिटी चाहते हैं।

Infinix SMART 20 HD Price

Infinix SMART 20 HD के 3GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प प्रदान करती है। यह फोन सनलाइक ऑरेंज, सिल्वर डांसर और नाइट पल्स में आता है। यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart और नजदीकी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हो गया है।

Infinix SMART 20 HD Features & Specifications


Infinix SMART 20 HD में 6.67 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल, 700 निट्स HBM ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले रोशनी वाली आउटडोर कंडीशन में क्लियर विजुअल प्रदान करती है। यह बड़ी डिस्प्ले सोशल मीडिया ब्राउजिंग से लेकर, वीडियो देखने और गेम खेलने के लिए बेहतर अनुभव प्रदान करती है। धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा कोर UNISOC T7250 प्रोसेसर शामिल किया है। यह चिपसेट डेली के मल्टीटास्किंग, आसान ऐप लॉन्च और सामान्य गेमिंग को मैनेज करने के लिए डिजाइन किया गया है। 

कॉल के दौरान नहीं आएगा शोर
क्लियर बातचीत के लिए इस फोन में 3 अलग-अलग मोड्स के साथ नॉयज कैंसलेशन की सुविधा मिलती है। स्मार्ट नॉयज कैंसलेशन यूजर्स को आसपास के माहौल से अवगत रखते हुए बैकग्राउंड नॉयज को खत्म करता है, वहीं स्टैंडर्ड नॉयज कैंसलेशन हवा और भीड़ के शोर को कम करता है। इस फोन के साथ कंपनी ने प्योर वॉयस फीचर भी पेश किया है। यह रजिस्टर्ड वॉइसप्रिंट का उपयोग करते हुए यूजर की वॉयस को अलग करता है और दूसरी वॉयस के दखल को कम करता है। यह फीचर भीड़-भाड़ में काम करता है और आसपास का शोर कॉल में रुकावट नहीं डाल पाता है।

बिना सिम भी कर पाएंगे कॉलिंग
SMART 20 HD में अल्ट्रा लिंक फीचर आया है। इसके जरिए यूजर्स बिना मोबाइल नेटवर्क कवरेज या सिम कार्ड के भी कनेक्टेड रह सकते हैं। ब्लूटूथ-बेस्ड कनेक्टिविटी के जरिए अल्ट्रा लिंक 200 मीटर तक की रेंज में ऑफलाइन कॉलिंग, मैसेजिंग, वॉइस नोट्स और इमेज शेयरिंग की सुविधा प्रदान करता है। जिस क्षेत्र में सामान्य नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है तो वहां पर यह बेहतर काम करता है, क्योंकि इससे बातचीत हो सकती है और कंटेंट शेयर किया जा सकता है।

कैमरा और बैटरी
Infinix SMART 20 HD के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। कैमरा वीडियो और फोटोग्राफी का सपोर्ट करता है। कैमरा सुपर नाइट, ड्यूल वीडियो, व्लॉग, डॉक्यूमेंट, प्रो और पेनोरोमा मोड्स का सपोर्ट करता है। इस फोन में 3GB रैम दी गई है, जिसे 6GB तक बढ़ाया जा सकता है, वहीं 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64GB तक बढ़ाया जा सकता है। SMART 20 HD में 5000mAh बैटरी दी गई है जो कि 15वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी दावा करती है कि बैटरी पूरा दिन आसानी से चल सकती है, कंपनी फोन के साथ बॉक्स में 10W एडाप्टर प्रदान करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »