Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट

हाल ही में Oppo Find X10 सीरीज को चीन में पेश किया गया है। इस सीरीज मे बेस मॉडल के अलावा Oppo Find X10 E और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हैं। इंटरनेशनल मार्केट में Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max को जल्द लॉन्च किया जा सकता है

Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट

Photo Credit: Oppo

इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी है

ख़ास बातें
  • Oppo Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट होगा
  • इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है
  • हाल ही में Oppo Find X10 को चीन में पेश किया गया था
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find X10 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया जाएगा। इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में यह शामिल होगा। 

हाल ही में Oppo Find X10 सीरीज को चीन में पेश किया गया है। इस सीरीज मे बेस मॉडल के अलावा Oppo Find X10 E और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हैं। MediaTek Tech Day इवेंट में Oppo ने भारत में Oppo Find X10 Pro Max के लॉन्च की घोषणा की है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। 

MediaTek Dimensity 9600 Pro में 4.55 GHz पर क्लॉक्ड दो C2-अल्ट्रा कोर्स, 4.35 GHz पर क्लॉक्ड तीन C2-Pro कोर्स और 3.1 GHz पर क्लॉक्ड तीन C2-Pro कोर्स हैं। इस चिपसेट में डुअल-NPU डिजाइन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े टास्क के लिए MediaTek का Dimensity Agentic AI इंजन दिया गया है। इस चिपसेट में ग्राफिक्स के लिए MediaTek का G2-Ultra NX GPU है। यह गेमिंग के लिए 185 fps तक के फ्रेम रेट को सपोर्ट करता है। चीन में पेश किए गए Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro और ARM Mali G2 Ultra GPU दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलता है। 

Oppo Find X10 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा दिए गए हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में Oppo Find X10 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M का इस्तेमाल किया गया है। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Oppo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2911 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Find X10 का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। 

 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »