50MP कैमरा, Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ OnePlus Ace 2 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1240 पिक्सल, 1450 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमुट है।

50MP कैमरा, Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ OnePlus Ace 2 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • OnePlus ने आज चीनी बाजार में OnePlus Ace 2 को लॉन्च कर दिया है।
  • OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Ace 2 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 Yuan है।
विज्ञापन
OnePlus ने आज चीनी बाजार में OnePlus Ace 2 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्ट हाई एंड स्मार्टफोन है। OnePlus के इस फोन में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है है। Ace 2 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको वनप्लस के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

OnePlus Ace 2 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो OnePlus Ace 2 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 Yuan है। वहीं 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,099 Yuan है। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन आज यानी कि 7 फरवरी से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। वहीं 13 फरवरी से इसकी बिक्री शुरू होगी। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Vast Black और Glacier Blue में मिलेगा।
 

OnePlus Ace 2 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1240 पिक्सल, 1450 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमुट, 1440Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 120Hz तक एडेप्टिवट रिफ्रेश रेट मिलती है। डाइमेंशन के लिए इस फोन की मोटाई 8.7 मिमी और वनज 204 ग्राम है। प्रोसेसर के लिए यह फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स के लिए इस फोन में स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटम्स सपोर्ट मिलता है। इस फोन में सेफ्टी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए यह फोन ब्लूटूथ 5.2 को सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13 पर काम करता है। OnePlus Ace 2 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का कैरमा मिलता है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »