• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Ace 2 Pro स्‍मार्टफोन अगस्‍त में होगा लॉन्‍च, मिल सकती है 100W चार्जिंग, 5000mAh बैटरी और 16GB रैम

OnePlus Ace 2 Pro स्‍मार्टफोन अगस्‍त में होगा लॉन्‍च, मिल सकती है 100W चार्जिंग, 5000mAh बैटरी और 16GB रैम

OnePlus Ace 2 Pro : वनप्लस के ऑफ‍िशियल वीबो (Weibo) हैंडल पर बताया गया है कि OnePlus Ace 2 Pro को अगस्त में चीन में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus Ace 2 Pro स्‍मार्टफोन अगस्‍त में होगा लॉन्‍च, मिल सकती है 100W चार्जिंग, 5000mAh बैटरी और 16GB रैम

Photo Credit: Weibo/oneplus

वनप्‍लस के मुताबिक यह फोन तियांगोंग कूलिंग सिस्टम (Tiangong cooling system) के साथ आएगा।

ख़ास बातें
  • बेहतर कूलिंग सिस्‍टम के साथ आएगा नया वनप्‍लस
  • कंपनी का दावा है कि ओवरऑल परफॉर्मेंस होगी अच्‍छी
  • 64 मेेगापिक्‍सल का सेंसर दिया जा सकता है इस फोन में
विज्ञापन
काफी वक्‍त से सुर्खियां बटोर रहा ‘OnePlus Ace 2 Pro' स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च होने जा रहा है। खुद वनप्‍लस ने यह जानकारी कन्‍फर्म की है। यह उस सीरीज का हिस्‍सा होगा, जिसके तहत कंपनी ने फरवरी में OnePlus Ace 2 को लॉन्‍च किया था। वनप्‍लस ऐस 2 में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 5G SoC, 5000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग का खूबियां शामिल हैं। वनप्‍लस ने कहा है कि Ace 2 Pro में काफी बेहतर कूलिंग सिस्‍टम होगा, जिससे फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस में अच्‍छा फर्क आएगा।  

वनप्लस के ऑफ‍िशियल वीबो (Weibo) हैंडल पर बताया गया है कि OnePlus Ace 2 Pro को अगस्त में चीन में लॉन्च किया जाएगा। वनप्‍लस के मुताबिक यह फोन तियांगोंग कूलिंग सिस्टम (Tiangong cooling system) के साथ आएगा। दावा है कि इससे स्‍मार्टफोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिलेगा। 

हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन ‘क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC' से पावर्ड हो सकता है, जिसके साथ कंपनी 16GB तक रैम दे सकती है। OnePlus Ace 2 Pro स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर बेस्‍ड ColorOS पर चल सकता है। 

एक रिपोर्ट में बताया जा चुका है कि फोन में 64 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV64M प्राइमरी सेंसर दिया जा  सकता है। साथ में अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 सेंसर और मैक्रो लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का GalaxyCore GC02M सेंसर मिलने की उम्‍मीद है। 

एक रिपोर्ट में बताया गया था कि फोन में 6.7-इंच का 1.5K (1,240 x 2,772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसके टॉप सेंटर में पंच होल दिया जाएगा। वनप्लस ऐस 2 प्रो में भी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। फोन में और क्‍या खास हो सकता है, यह जानने के लिए हमें कुछ दिन इंतजार करना होगा। जैसे-जैसे इस फोन की लॉन्‍च डेट नजदीक आएगी, कुछ और फीचर्स से पर्दा हटने की उम्‍मीद है। 

 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »