OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 एक-दूसरे से कितने अलग?

OnePlus 8 की शुरुआती कीमत लगभग 53,200 रुपये है। वहीं, OnePlus 8 Pro की शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा है, जो कि तकरीबन 68,400 रुपये है।

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 एक-दूसरे से कितने अलग?

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro हैं 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro फोन 5जी को सपोर्ट करते हैं
  • वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • वनप्लस 8 में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा
विज्ञापन
OnePlus ने अपनी लेटेस्ट OnePlus 8 सीरीज़ को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज़ के लेटेस्ट हैंडसेट OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 मार्केट में उतारे गए हैं। कंपनी ने पिछले साल की शुरुआत में OnePlus 7 सीरीज़ लॉन्च की थी, जिसमें OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 स्मार्टफोन शामिल थे, इसी तर्ज पर अब 2020 में कंपनी ने वनप्लस 8 सीरीज़ को पेश किया है। अन्य सीरीज़ के तरह दोनों हैंडसेट के बीच कई अहम अंतर हैं। वनप्लस 8 प्रो बेहतर हार्डवेयर और फीचर ऑफर करता है।

हमने आपकी सुविधा के लिए स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के आधार पर OnePlus 8 Pro की तुलना OnePlus 8 से की है।
 

OnePlus 8 Pro vs OnePlus 8: Price

वनप्लस 8 सीरीज़ के दोनों ही मॉडल और उनके सभी वेरिएंट की कीमत का खुलासा कर दिया गया है। OnePlus 8 की कीमत 699 डॉलर (करीब 53,200 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को 799 डॉलर (करीब 60,800 रुपये) में बेचा जाएगा।

OnePlus 8 Pro की शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा है, जो कि 899 डॉलर (करीब 68,400 रुपये) है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 999 डॉलर (करीब 76,000 रुपये) में बेचा जाएगा।


बता दें कि वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो की भारतीय कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
 

OnePlus 8 Pro vs OnePlus 8: Specifications

दोनों ही फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं, हालांकि कई जगह OnePlus 8 Pro फोन OnePlus 8 की तुलना में ज्यादा बेहतर है। समानता की बात करें, तो दोनों ही फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी और 12 जीबी LPDDR5 रैम मिलते हैं। इसके अलावा दोनों ही फोन में 128 जीबी और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज भी दी गई है। वनप्लस 8 प्रो में आपको आईपी68 रेटिंग डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए मिलती है।

दोनों ही में क्वालकॉम स्नैपड्रैगम 865 प्रोसेसर के साथ X55 5जी चिपसेट मिला है। वाई-फाई 6 का सपोर्ट भी दोनों ही फोन में मिलेगा। इसके अलावा दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित ऑक्सीजनओेएस पर चलते हैं। इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस लॉक भी दिया गया है। दोनों ही फोन की बैटरी फास्ट चार्जिंग के लिए वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करती हैं।

वनप्लस 8 प्रो में आपको 4,510 एमएएच की बैटरी मिलेगी, वहीं वनप्लस 8 में 4,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा वनप्लस 8 प्रो में वार्प चार्ज 30 वायरलेस सपोर्ट मिलेगा। बता दें कि यह नया वायरलेस फास्ट चार्जिंग स्टैंडर्ड है, जिसे वनप्लस द्वारा ही डेवलप किया गया है। वहीं, वनप्लस 8 प्रो पहला ऐसा फोन है, जिसमें यह चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

वनप्लस 8 प्रो फोन में 6.78 इंच का क्वाडएचडी+ रिजॉल्यूशन (1440x3168 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, जो कि 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। वनप्लस 8 स्मार्टफोन में फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, जो कि 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। दोनों ही फोन का फ्रंट कैमरा होल-पंच डिज़ाइन के साथ स्क्रीन के ऊपरी बायीं तरफ स्थित है।
 

OnePlus 8 Pro vs OnePlus 8: Cameras

पिछले जनरेशन के वनप्लस डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाता था, लेकिन वनप्लस 8 प्रो के साथ इसका स्तर बढ़ गया है और इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस क्वाड रियर कैमरा सेटअप का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल सोनी IMX689 सेंसर है। जो कि 1.12 माइक्रोन्स पिक्सल साइज़ के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। तीसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और अंत में एक पांच मेगापिक्सल का कलर फिल्टर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी IMX471 सेंसर मौजूद है।

दूसरी ओर, वनप्लस 8 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप तक सीमित है, जिसमें आपको 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 प्राइमरी कैमरा, जिसका पिक्सल साइज़ 0.9 माइक्रोन्स है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। हालांकि, फोन का फ्रंट कैमरा प्रो वेरिएंट की तरह ही 16 मेगापिक्सल सोनी IMX471 है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  5. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  7. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  8. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  9. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  5. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  6. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  9. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  10. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »