लॉन्च से पहले OnePlus 6 की कीमत हुई लीक, 17 मई को आ रहा है भारत

स्मार्टफोन निर्माता OnePlus का फ्लैगशिप हैंडसेट OnePlus 6 अगले महीने दस्तक देने जा रहा है। लॉन्च से पहले OnePlus से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

लॉन्च से पहले OnePlus 6 की कीमत हुई लीक, 17 मई को आ रहा है भारत

OnePlus 6 की कीमत से उठा पर्दा!

ख़ास बातें
  • OnePlus 6 अगले महीने 17 मई को भारत में देगा दस्तक
  • लंबे वक्त से फोन को लेकर तरह-तरह की जानकारियां हो रही थीं लीक
  • अब लीक हुई OnePlus 6 के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता OnePlus का फ्लैगशिप हैंडसेट OnePlus 6 अगले महीने दस्तक देने जा रहा है। लॉन्च से पहले OnePlus से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, OnePlus ने इस स्मार्टफोन को लेकर लंबे वक्त से माहौल बनाना शुरू कर दिया था। आखिरकार OnePlus 6 की लॉन्च तारीख हमें मिल चुकी है। हैंडसेट 16 मई को लंदन में दस्तक देगा और 17 मई को यह भारतीय बाज़ार में लॉन्च होगा।

OnePlus 6 के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया का पेज लाइव है। अब नई रिपोर्ट में OnePlus 6 की कीमत को लेकर दावा किया गया है। सामने आया है कि OnePlus 6 का 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आएगा। साथ ही हैंडसेट के 256 जीबी वेरिएंट के आने की भी चर्चाएं तेज़ हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है। शंका यह भी है कि 256 जीबी वाला वेरिएंट बाकी दो वेरिएंट के साथ लॉन्च होगा भी या नहीं।

ट्रू-टेक.नेट, जिसने OnePlus 5 की कीमत का भी सही खुलासा किया था, अब OnePlus 6 की कीमत भी ज़ाहिर की है। कहा गया है कि OnePlus 6 का 64 जीबी वेरिएंट 36,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, फोन का 128 जीबी वेरिएंट 39,999 रुपये में मिलेगा। हालांकि, अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि कंपनी 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की जुगलबंदी में 6 जीबी रैम देगी या 8 जीबी रैम। हालांकि, जानकारों का मानना है कि 8 जीबी रैम वाला वेरिएंट 128 जीबी या 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ ही आएगा।

बता दें कि OnePlus 6 इस साल के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है। कंपनी इस हैंडसेट को "द स्पीड यू नीड" टैगलाइन से प्रमोट कर रही है। अब आपके मन में सवाल होगा कि इस हैंडसेट में यूज़र को क्या-कुछ मिलेगा? आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, OnePlus 6 हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में डिस्प्ले नॉच होगा।

साथ ही 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ग्लास बैक डिजाइन की भी पुष्टि हुई है।अब कयासों की बात करें तो इस हैंडसेट में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने की बात की जा रही है। बैटरी क्षमता भी OnePlus 5T से ज़्यादा होने का दावा है। इसके अतिरिक्त वनप्लस 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले होने की उम्मीद है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »