OnePlus 6 होगा वाटरप्रूफ, कैमरे से ली गईं तस्वीरें सार्वजनिक

OnePlus 6 स्मार्टफोन लॉन्च होने में अब बहुत ज्यादा वक्त नहीं बचा है। टीज़र और आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट के ज़रिए फोन की कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं।

OnePlus 6 होगा वाटरप्रूफ, कैमरे से ली गईं तस्वीरें सार्वजनिक
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च
  • OnePlus 6 को लेकर दो नई जानकारियां लीक
  • वाटरप्रूफ होने के साथ-साथ सामने आई फोन के कैमरे से ली गई तस्वीर
विज्ञापन
OnePlus 6 स्मार्टफोन लॉन्च होने में अब बहुत ज्यादा वक्त नहीं बचा है। टीज़र और आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट के ज़रिए फोन की कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। अब OnePlus 6 को लेकर दो नई जानकारियां लीक हुई हैं। कहा जा रहा है कि वनप्लस 6 पानी से सुरक्षा देने वाला फीचर होगा। इसके अलावा कुछ कैमरा सैंपल भी इस आगामी फोन के देखे गए हैं।

सोमवार को एक ट्वीट के ज़रिए OnePlus ने इशारा दिया था कि फोन वाटर रेसिस्टेंस हो सकता है। कंपनी ने ट्विट कर लिखा था, ''क्या आपको उस वक्त नफरत महसूस नहीं होती, जब बारिश में फोन को बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। हमें भी होती है।'' हालांकि, टीज़र में यह स्पष्ट नहीं है कि फोन में पानी 'सहने' की कितनी क्षमता है? हालांकि, इशारा मिला है कि यह आईपी67 रेटिंग वाला होगा।
 
oneplus 6

वनप्लस 6 से ली गईं तस्वीर

इसके अलावा पहला आधिकारिक कैमरा सैंपल भी लीक हुआ है, जिसे OnePlus के सीईओ पेटे लाऊ ने चीनी साइट वीबो पर पोस्ट किया है। दिलचस्प बात यह है कि फोन से ली गईं सारी तस्वीरें बेहतर रोशनी की हैं। इस वजह से कम रोशनी में कैमरे के परिणामों का अंदाज़ा नहीं लग पाया है। तस्वीरों से EXIF, XMP या अन्य मीटाडेटा की जानकारी नहीं मिल पाई है। तस्वीरें कैलिफोर्निया के स्टेनफोर्ड कैंपस की लग रही हैं। साथ ही फूलों और भवनों की तस्वीरें भी सैंपल में शामिल हैं।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पिछली लीक में कहा गया है कि वनप्लस 6 में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। जुगलबंदी के लिए दिए जाएंगे 8 जीबी रैम। इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी तक हो सकता है। इसमें वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है। दूसरी तरफ वनप्लस खुद बताए गए कई फीचर की पुष्टि कर चुकी है। इसमें डिस्प्ले नॉच, अलर्ट स्लाइडर और 3.55 मिलीमीटर का हैडफोन जैक शामिल है। बता दें कि गैजेट्स 360 को पता चला है कि वनप्लस 6 की एक्सक्लूसिव बिक्री अमेज़न इंडिया पर होगी। यह जानकारी दिल्ली के कई सिनेमाघरों में दिखाए जा रहे प्रोमें के ज़रिए भी सामने आ चुकी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6, OnePlus 6 specifications, OnePlus, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »