OnePlus 3T का बंद होना तय, कंपनी ने दिए संकेत

वनप्लस के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 के बारे में कंपनी ने जानकारी देना शुरू कर दिया है। वनप्लस 5 के बारे में पिछले कई हफ्तों से लगातार लीक हो रहे हैं। गर्मियों में होने वाले OnePlus 5 के लॉन्च के करीब आने के साथ ही कंपनी ने वनप्लस 5 पर ज़्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है। अब वनप्लस 5 ने मौज़ूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3टी को बंद करने के संकेत दिए हैं।

OnePlus 3T का बंद होना तय, कंपनी ने दिए संकेत
ख़ास बातें
  • वनप्लस ने वनप्लस 3टी को बंद करने के संकेत दिए हैं
  • वनप्लस 5 के लॉन्च होने के बाद वनप्लस 3टी लॉन्च किया जा सकता है
  • वनप्लस 5 स्मार्टफोन को गर्मियों में लॉन्च किया जाना है
विज्ञापन
वनप्लस के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 के बारे में कंपनी ने जानकारी देना शुरू कर दिया है। वनप्लस 5 के बारे में पिछले कई हफ्तों से लगातार लीक हो रहे हैं। गर्मियों में होने वाले OnePlus 5 के लॉन्च के करीब आने के साथ ही कंपनी ने वनप्लस 5 पर ज़्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है। अब वनप्लस 5 ने मौज़ूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3टी को बंद करने के संकेत दिए हैं।

OnePlus ने अपने फोरम पर लिखा है, ''वनवप्लस 3टी खरीदने का यह आखिरी मौका है, इससे पहले कि स्टॉक खत्म हो जाए। हमारे पास वनप्लस 3टी की कुछ ही यूनिट बचीं हैं, इसलिए स्टॉक खत्म होने से पहले आप खरीदारी कर लें।'' कंपनी के बयान से लगता है कि OnePlus 5 लॉन्च करने के साथ ही वनप्लस 3टी को बंद कर दिया जाएगा। अगर आप सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में चिंतित हैं तो, कंपनी का कहना है कि ''लगातार सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किए जाएंगे। वनपल्स 3 और वनप्लस 3टी के लिए सपोर्ट मिलता रहेगा।'' वनप्लस 3टी एक दमदार फोन साबित हुआ था और यह पिछले वनप्लस 3 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट था।

बहरहाल, कंपनी ने फोनअरीना को दिए एक बयान में पुष्टि कर दी कि, वनप्लस 3टी ब्रिटेन और यूरोप में एक जून से आउट ऑफ स्टॉक हो जाएगा। यानी एक हफ्ते से भी कम समय में। वहीं भारत में फोन की उपलब्धता की बात करें तो  वनप्लस इंडिया ने एक बयान में बताया, ''वनप्लस 3टी (64 जीबी और 128 जीबी दोनों) भारत में इस साल बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। वनप्लस प्रोडक्ट और एक्सेसरी भारत में तीनों आधिकारिक सेल्स चैनल- वनप्लस ऑनलाइन स्टोर, अमेज़न डॉट इन और बेंगलूरु में वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर पर उपलब्ध हैं।''
 
oneplus

इससे पहले वनप्लस ने अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर की पुष्टि की थी। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने दावा किया है कि वनप्लस 5 पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसे भारत में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि, सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को अमेरिका में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया। लेकिन भारत में पिछले महीने लॉन्च हुए इन स्मार्टफोन में सैमसंग एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर दिया गया है।

इसी हफ्ते हुई एक ऑनलाइन लिस्टिंग से वनप्लस 5 के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का पता चला था। इस लिस्टिंग के मुताबिक, यह ब्लैक कलर में आएगा। इसमें बेहद ही कम बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा। रियर हिस्से की तस्वीर से साफ है कि यह डुअल रियर कैमरा फोन है। दोनों कैमरे वर्टिकल पोज़ीशन में हैं। इसका डाइमेंशन 152.7 x 74.7 x 7.0 मिलीमीटर और वज़न 156 ग्राम होने का दावा किया गया है। वनप्लस 3टी की तुलना में फ्रंट पैनल में कोई बदलाव नहीं नज़र आता है, लेकिन रियर पैनल का अंदाज़ बिल्कुल जुदा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • कमियां
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »