OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग

OnePlus Ace 7 में लार्ज एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इससे चिपसेट और अन्य कोर कंपोनेंट्स से हीट को दूर करने में आसानी होगी। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान ज्यादा हीटिंग से थ्रॉटलिंग की आशंका कम होगी

OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग

पिछले वर्ष OnePlus Ace 6 सीरीज को पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल हो सकता है
  • OnePlus Ace 7 में लार्ज एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स को इस महीने चीन में पेश किया जा सकता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Ace 7 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल हो सकता है। हालांकि, OnePlus ने इस स्मार्टफोन सीरीज की पुष्टि नहीं की है। 

Google Play पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro की लिस्टिंग हुई है। OnePlus Ace 7 का मॉडल नंबर - PYF110 और OnePlus Ace 7 Pro का मॉडल नंबर - PMS110 है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। इन स्मार्टफोन्स को इस महीने चीन में पेश किया जा सकता है। 

हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro को देखा गया था। OnePlus Ace 7 Pro को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,112 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,451 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। OnePlus Ace 7 सीरीज में नया थर्मल  मैनेजमेंट सिस्टम इस्तेमाल किया जा सकता है। OnePlus Ace 7 में लार्ज एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इससे चिपसेट और अन्य कोर कंपोनेंट्स से हीट को दूर करने में आसानी होगी। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान ज्यादा हीटिंग से थ्रॉटलिंग की आशंका कम होगी। भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को OnePlus 16R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। देश में इन स्मार्टफोन्स के प्राइसेज 70,000 रुपये से 75,000 रुपये के बीच हो सकते हैं। 

OnePlus Ace 7 का डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। OnePlus Ace 7 में Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का कस्टम वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus Ace 6 में 6.83-इंच 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट और G2 गेमिंग चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  4. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  5. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  6. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  9. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  10. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »