OnePlus 12R को Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है

OnePlus 12R को Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका

इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • इसमें 6.78 इंच कर्व्ड ऐज वाला AMOLED डिस्प्ले है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने इस वर्ष की शुरुआत में 12R को लॉन्च किया था। इसका शुरुआती प्राइस 39,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस स्मार्टफोन पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर डिस्काउंट की पेशकश की गई है। चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शंस पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध है। OnePlus 12R के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का वास्तविक प्राइस 39,999 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट पर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस के जरिए खरीदने पर 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा 1,863 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट भी है। Flipkart Axis बैंक कार्ड के यूजर्स को पांच प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। OnePlus 12R के 16 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 45,999 रुपये का है। इसे फ्लिपकार्ट पर 42,539 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस 

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच कर्व्ड ऐज वाला AMOLED डिस्प्ले 1.5K पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। कंपनी ने इसके लिए तीन एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। OnePlus 12R में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

हाल ही में OnePlus ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की JioMart Digital के साथ पार्टनरशिप करने की घोषणा की थी। इससे देश में OnePlus को रिटेल में मौजूदगी बढ़ाने में आसानी होगी। इस पार्टनरशिप के तहत, देश के 2,000 से अधिक शहरों और कस्बों में OnePlus के प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। JioMart Digital के पास 63,000 से अधिक रिटेल स्टोर्स का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। इस पार्टनरशिप से OnePlus के स्मार्टफोन्स, वियरेबल्स और अन्य प्रोडक्ट्स की इन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री हो सकेगी। इसके अलावा कंपनी के डिवाइसेज JioMart स्टोर के जरिए ऑनलाइन खरीदारी के लिए भी उपलब्ध होंगे। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • कमियां
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  2. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  3. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  6. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  7. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »