Nubia Red Magic 3 गेमिंग फोन अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

चीनी मार्केट में Nubia Red Magic 3 की कीमत 2,899 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

Nubia Red Magic 3 गेमिंग फोन अगले महीने होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Nubia Red Magic 3 स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम से है लैस
  • Nubia Red Magic 3 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है
  • नूबिया रेड मैजिक 3 की भिड़ंत शाओमी ब्लैक शार्क 2 से होगी
विज्ञापन
चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स कंपनी ज़ेडटीई के सब-ब्रांड Nubia अपने Red Magic 3 गेमिंग स्मार्टफोन को भारत में जून महीने के मध्य में लॉन्च करेगी। यह जानकारी कंपनी ने दी है। इस गेमिंग फोन को अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। Red Magic 3 की अहम खासियतों की बात करें तो फोन 5,000 एमएएच बैटरी, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट है। इसके बारे में दावा है कि यह 10 मिनट के चार्ज में फोन पर 1 घंटे तक गेम खेलना संभव होगा।
 

Nubia Red Magic 3 की कीमत

नूबिया ने अभी रेड मैजिक 3 की भारतीय कीमत का ऐलान नहीं किया है। लेकिन चीनी कीमत के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है। चीनी मार्केट में नूबिया रेड मैजिक 3 की कीमत 2,899 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक 3,199 चीनी युआन (करीब 33,200 रुपये) में 6 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद पाएंगे। 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,499 चीनी युआन (करीब 36,300 रुपये) और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 4,299 चीनी युआन (करीब 44,600 रुपये) में उपलब्ध होगा।
 

Nubia Red Magic 3 डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन

नूबिया रेड मैजिक 3 में टॉप और बॉटम पर बेहद ही पतले बेज़ल हैं। पिछले हिस्से पर एक मात्र कैमरा है। इसके बैक पैनल का डिज़ाइन बहुत हद तक Red Magic Mars जैसा है। यह ब्लैक और रेड रंग में उपलब्ध होगा।

Red Magic 3 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें डुअल सिम स्लॉट हैं। फोन में 6.65 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एचडीआर एमोलेड डिस्प्ले है। 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 430 निट्स ब्राइटनेस के साथ। फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी।
टिप्पणियां

पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटी फीचर्स से लैस है। हैंडसेट की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 10 मिनट की चार्जिंग में 1 घंटे का गेम प्ले देने का दावा है।

फोन डुअल फ्रंट फेसिंग स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक,  4जी एलटीई और अन्य स्टेंडर्ड फीचर से लैस है। Red Magic 3 का डाइमेंशन 171.7x78.5x9.65 मिलीमीटर है और वज़न 215 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • 90Hz refresh rate
  • Useful shoulder trigger buttons
  • Internal fan cools the phone effectively
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Missing camera features
  • No video stabilisation
डिस्प्ले6.65 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android 9 Pie, Nubia Red Magic 3
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »