Nubia Red Magic 3 गेमिंग स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च

नूबिया रेड मैजिक 3 में टॉप और बॉटम पर बेहद ही पतले बेज़ल हैं। पिछले हिस्से पर एक मात्र कैमरा है। इसके बैक पैनल का डिज़ाइन बहुत हद तक Red Magic Mars जैसा है।

Nubia Red Magic 3 गेमिंग स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Red Magic 3 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा
  • Nubia Red Magic 3 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है नूबिय रेड मैजिक 3 गेमिंग फोन
विज्ञापन
Nubia Red Magic 3 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि यह गेमिंग फोन पहले ही चीनी मार्केट में उतारा जा चुका है। यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आता है। Nubia ने फोन में एमोलेड डिस्प्ले दिया है और यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा यह थर्मल मैनेजमेंट के लिए सेंट्रीफ्यूगल फैन के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन है। अन्य अहम खासियतों की बात करें तो Red Magic 3 में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 5,000 एमएएच की बैटरी है। Nubia ने बीते हफ्ते ही अपने इस फोन के लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी का ऐलान किया था।

Nubia Red Magic 3 को भारत में शाम साढ़े बजे लॉन्च किया जाएगा।
 

Nubia Red Magic 3 की कीमत

नूबिया ने अभी रेड मैजिक 3 की भारतीय कीमत का ऐलान नहीं किया है। लेकिन चीनी कीमत के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है। चीनी मार्केट में नूबिया रेड मैजिक 3 की कीमत 2,899 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक 3,199 चीनी युआन (करीब 33,200 रुपये) में 6 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद पाएंगे। 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,499 चीनी युआन (करीब 36,300 रुपये) और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 4,299 चीनी युआन (करीब 44,600 रुपये) में उपलब्ध होगा।
 

Nubia Red Magic 3 डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन

नूबिया रेड मैजिक 3 में टॉप और बॉटम पर बेहद ही पतले बेज़ल हैं। पिछले हिस्से पर एक मात्र कैमरा है। इसके बैक पैनल का डिज़ाइन बहुत हद तक Red Magic Mars जैसा है। यह ब्लैक और रेड रंग में उपलब्ध होगा।

Red Magic 3 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें डुअल सिम स्लॉट हैं। फोन में 6.65 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एचडीआर एमोलेड डिस्प्ले है। 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 430 निट्स ब्राइटनेस के साथ। फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी।

पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटी फीचर्स से लैस है। हैंडसेट की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 10 मिनट की चार्जिंग में 1 घंटे का गेम प्ले देने का दावा है।

फोन डुअल फ्रंट फेसिंग स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक,  4जी एलटीई और अन्य स्टेंडर्ड फीचर से लैस है। Red Magic 3 का डाइमेंशन 171.7x78.5x9.65 मिलीमीटर है और वज़न 215 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • 90Hz refresh rate
  • Useful shoulder trigger buttons
  • Internal fan cools the phone effectively
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Missing camera features
  • No video stabilisation
डिस्प्ले6.65 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  2. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  6. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  7. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  8. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  9. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  10. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »