बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,088 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,155 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है
इस स्मार्टफोन में 256 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है
कुछ वर्ष पहले स्मार्टफोन्स के मार्केट में बिजनेस शुरू करने वाली Nothing का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Nothing Phone 4b में पावर एफिशिएंसी में सुधार के साथ बेहतर परफॉर्मेंस का दावा किया गया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी मिलेंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Nothing ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में Qualcomm का चिपसेट होगा। हालांकि, इसमें यह नहीं बताया गया है कि यह कौन सा Snapdragon चिपसेट होगा। Nothing Phone 4b को 7 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ब्रिटेन की इस कंपनी ने कहा है कि इस स्मार्टफोन के साथ उसकी 'b' सीरीज की शुरुआत होगी। Nothing का दावा है कि यह सीरीज उसके स्मार्टफोन्स के विशेष एक्सपीरिएंस को बड़ी संख्या में कस्टमर्स तक पहुंचाने के लिए पेश की जा रही है। इसके साथ ही Nothing ने अपनी वेबसाइट पर उन कस्टमर्स के लिए रजिस्ट्रेशंस शुरू किए हैं जो आगामी स्मार्टफोन के बारे में अपडेट प्राप्त करना चाहते हैं।
इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें कैमरा मॉड्यूल के नीचे Glyph Interface के स्थान पर कॉम्पैक्ट हॉरिजॉन्टल Glyph Bar होगी, जिस पर नोटिफिकेशंस, चार्जिंग की स्थिति और ऐप से जुड़े अलर्ट्स को देखा जा सकेगा। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि Nothing Phone 4b में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 दिया जा सकता है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग में भी समान प्रोसेसर का संकेत मिला था। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,088 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,155 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। Nothing Phone 4b में 8 GB का RAM हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Nothing OS पर चल सकता है।
Nothing Phone 4b में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 256 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। Nothing Phone 4b की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,400 mAh की बैटरी दी जा सकती है। भारत में मार्च में Nothing Phone 4a को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच (1,224 x 2,720 पिक्सल्स) LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग