• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • Nokia 8 आज होगा लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च इवेंट से जुड़ी हर जानकारी

Nokia 8 आज होगा लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च इवेंट से जुड़ी हर जानकारी

कई महीनों तक आईं ख़बरों और लीक के बाद, नोकिया लंदन में 16 अगस्त को एक इवेंट में आखिरकार नोकिया 8 लॉन्च करेगी। इस इवेंट में नोकिया का एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा जो नोकिया के एंड्रॉयड पोर्टफोलियों में अब तक लॉन्च हुए नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 मिड रेंज व एंट्री-लेवल हैंडसेट में सबसे महंगा होगा।

Nokia 8 आज होगा लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च इवेंट से जुड़ी हर जानकारी
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 स्मार्टफोन 16 अगस्त को लॉन्च होगा
  • स्मार्टफोन की कीमत 589 यूरो रहने की उम्मीद है
  • नोकिया 8 में रियर पर एक वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप है
विज्ञापन
कई महीनों तक आईं ख़बरों और लीक के बाद, नोकिया लंदन में 16 अगस्त को एक इवेंट में आखिरकार नोकिया 8 लॉन्च करेगी। इस इवेंट में नोकिया का एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा जो नोकिया के एंड्रॉयड पोर्टफोलियों में अब तक लॉन्च हुए नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 मिड रेंज व एंट्री-लेवल हैंडसेट में सबसे महंगा होगा। नोकिया 8 के लॉन्च के साथ ही, कंपनी आने वाले बड़े स्मार्टफोन जैसे आईफोन 8 और सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को टक्कर देगी। इसके अलावा आईएफए 2017 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन को भी Nokia 8 से चुनौती मिलेगी, क्योंकि अभी नोकिया 9 को लॉन्च होने में समय लग सकता है। क्या आप आने वाले नोकिया हैंडसेट के बारे में ज़्यादा जानकारी हासिल करना चाहते हैं और लॉन्च तक इंतज़ार नहीं कर सकते? हमने इस स्मार्टफोन के बारे में अब तक आई सभी जानकारियां जैसे कीमत, स्पेसिफिकेशन, फ़ीचर को इकट्ठा की है।

नोकिया 8 लॉन्च टाइम और लाइव स्ट्रीम
एचएमडी ग्लोबल द्वारा भेज गए इनवाइट के मुताबकि, नोकिया 8 के लिए लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार रात 12 जे शुरू होगी। नोकिया 8 के लॉन्च इवेंट को यूट्यूब पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।

नोकिया 8 कीमत
हाल ही में आई एक ताजा रिपोर्ट में पता चला था कि नोकिया 8 की कीमत 589 यूरो (करीब 43,400 रुपये) होगी। इस  कीमत के साथ यह, ऐप्पल और सैमसंग फ्लैगशिप जितना महंगा नहीं है लेकिन निश्चचित तौर पर प्रीमियम सेगमेंट में आता है। इसके अलावा पहले लीक हुई 749 यूरो (करीब 55,300 रुपये) से भी नई कीमत कम है। भारत में फोन को 44,999 रुपये में लॉन्च करने का खुलासा हुआ है। बता दें कि फोन की आधिकारिक कीमत की जानकारी लॉन्च इवेंट में ही दी जाएगी।

नोकिया 8 डिज़ाइन
नोकिया 8 की लीक तस्वीरों की बात करें तो अब तक कई बार इंटरनेट पर फोन की तस्वीरें सामने आईं है। इन तस्वीरों में फोन के रियर पर दिखने वाला वर्टिकल डुअल कैमरा स्ट्रिप आकर्षक लगता है और फ्लैगशिप के लिहाज़ से फोन का ओवरऑल डिज़ाइन साधारण ही है। जहां दूसरे स्मार्टफोन निर्माता बेज़ल-लेस स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं, वहीं नोकिया 8 की तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें चौंडे बेज़ल, कैपेसिटिव बटन और होम बटन होगा। फोन का होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर की तरह भी काम करेगा। फोन मेटल बॉडी का बना होगा और इसकी सबसे अहम ख़ासियत है रियर पर दिया गया कैमरा, जो कार्ल ज़ेसिस ऑप्टिक्स के साथ आता है।

नोकिया 8 में स्मार्टफोन के दांयीं तरफ़ वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। इससे पहले लीक हुईं तस्वीरों से फोन में दांयें किनारे पर एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक होने का पता चला था। जबकि फोन में एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट होगा जो फास्ट चार्जिंग के साथ नहीं आएगा। लॉन्च के मौके पर, नोकिया 8 को ब्लू, स्टील, गोल्ड/ब्लू और गोल्ड/कॉपर कलर वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

नोकिया 8 स्पेसिफिकेशन
पिछली लीक की बात करें तो, नोकिया एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.3 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले होगा। इसके अलावा फोन के एक वेरिएंट में एंड्रॉयड 8.0.0 होने की भी जानकारी इंटरनेट पर लीक हुई है। फोन में एक स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। नोकिया 8 में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है लेकिन बाद में 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो, स्मार्टफोन कार्ल ज़ेसिस लेंस के साथ दो 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 13 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन का डाइमेंशन 151.55x73.7 मिलीमीटर होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »