Nokia 8 की नई तस्वीरें लीक, कॉपर गोल्ड कलर वेरिएंट दिखा

नोकियाा 8 को 21 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआा। और फोन के बारे में लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। फ्लैगशिप नोकिया 8 को नई लीक तस्वीरों में हर तरफ़ से देखा जा सकता है। तस्वीर में स्क्रीन ऑन है। इन तस्वीरों से आने वाले नोकिया 8 के डिज़ाइन के बारे में थोड़ी जानकारी मिलती है।

Nokia 8 की नई तस्वीरें लीक, कॉपर गोल्ड कलर वेरिएंट दिखा
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 में माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिए जाने का खुलासा हुआ है
  • स्मार्टफोन के कॉपर गोल्ड कलर वेरिएंट को नई तस्वीरों में देखा जा सकता है
  • फोन में ऊपर की तरफ़ एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक होगा
विज्ञापन
नोकियाा 8 को 21 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआा। और फोन के बारे में लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। फ्लैगशिप Nokia 8 को नई लीक तस्वीरों में हर तरफ़ से देखा जा सकता है। तस्वीर में स्क्रीन ऑन है। इन तस्वीरों से आने वाले नोकिया 8 के डिज़ाइन के बारे में थोड़ी जानकारी मिलती है।

इन तस्वीरों को चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट बायदू पर लीक किया गया और इनमें नोकियाा 8 के अगले व पिछले हिस्से को देखा जा सकता है। स्मार्टफोन के रियर पर फ्लैश के साथ एक डुअल वर्टिकल कैमरा सेटअप है लेकिन कार्ल ज़ेसिस लोगो नहीं दिख रहा है। लेकिन हो सकता है कि यह एक प्रोटोटाइप यूनिट हो ना कि फाइनल प्रोडक्ट। नोकिया 8 की इन तस्वीरों में एक कॉपर/गोल्ड कलर वेरिएंट दिख रहा है, जबकि पहले भी फोन के ब्लू व स्टील कलर वेरिएंट लीक हो चुके हैं। नोकिया 8 की नई लीक तस्वीर, पहले लीक हो चुकी तस्वीर की तरह ही है। इसमें भी स्मार्टफोन के ऊपरी किनारे पर एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक देखा जा सकता है। ख़ास बात है कि, इस यूनिट में एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होने से संकेत मिलते हैं कि हो सकता है फोन में फास्ट चार्जिंग ना दी जाए। फोन के डिस्प्ले पर यूआई देखा जा सकता है और इससे फोन के जल्द लॉन्च होने के संकेत भी मिलते हैं।

नोकिया 8 की कीमत, रिलीज़ की तारीख़
नोकिया 8 के पहले 31 जुलाई को लॉन्च होनेका खुलासा हुआ था और अब जल्द ही इससे पर्दा उठने की उम्मीद है। नोकिया 8 की कीमत 589 यूरो (करीब 43,400 रुपये) होने की उम्मीद है। इस फोन में एक मेटल बॉडी और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। नोकिया 8 को लॉन्च इवेंट में ब्लू, स्टील, गोल्ड/स्टील और गोल्ड/कॉपर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

नोकिया 8 के स्पेसिफिकेशन
नोकिया 8 के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है। फोन में 5.3 इचं क्वाडएचडी डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा नोकिया 8 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। नोकिया 8 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है लेकिन फोन को 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वेरिएंट में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन में दो 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे होंगे जो कार्ल ज़ेसिस लेंस के साथ आएंगे जबकि फ्रंट में 13 मेगापिक्सल कैमरा होगा। फोन का डाइमेंशन 151.55x73.7 मिलीमीटर है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • कमियां
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3090 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »