Nokia 9 नहीं, Nokia 8 होगा एचएमडी ग्लोबल का पहला फ्लैगशिप: रिपोर्ट

कई दिनों से आ रहीं लगातार लीक और रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि एचएमडी ग्लोबल का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 होगा। अब एक नई लीक से पता चला है कि नोकिया 8 कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्तर का डिवाइस होगा। चीन से आई इस ताजा जानकारी के मुताबिक, नोट 8 को एक आइरिस स्कैनर और एक बेज़ेल लेस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Nokia 9 नहीं, Nokia 8 होगा एचएमडी ग्लोबल का पहला फ्लैगशिप: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 की तस्वीर से बेज़ेल लेस डिज़ाइन का पता चला है
  • फोन में एक आइरिस स्कैनर हो सकता है
  • नोकिया 8 फ्लैगशिप डिवाइस इसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद है
विज्ञापन
कई दिनों से आ रहीं लगातार लीक और रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि एचएमडी ग्लोबल का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 होगा। अब एक नई लीक से पता चला है कि Nokia 8 कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्तर का डिवाइस होगा। चीन से आई इस ताजा जानकारी के मुताबिक, नोट 8 को एक आइरिस स्कैनर और एक बेज़ेल लेस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।

चीनी साइट सीएमएमओ ने Nokia 8 का मार्केटिंग मटेरियल और तस्वीरें लीक की हैं जिससे फोन के डिज़ाइन का खुलासा होता है। नोकिया 8 में एक बेज़ेल-लेस डिज़ान दिख रहा है। और इसके अलावा स्मार्टफोन के निचले किनारे पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट व डुअल स्पीकर देखे जा सकते हैं। एक दूसरी तस्वीर से फोन में रियर पर पर बांयीं तरफ़ एक अनोखे पतले वर्टिकल कैमरा स्ट्रिप को देखा जा सकता है। इससे पहले नोकिया 8 के बारे में आई जानकारी से यह अलग है।

स्मार्टफोन में एक आइरिस स्कैनर होने का पता चला है। नोकिया 9 में भी आइरिस स्कैनर होने का पता चला था। इन सभी जानकारियों से पता चलता है कि नोकिया 8 इस साल एचएमडी ग्लोबल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा ना कि नोकिया 9।

फोन को जो भी नाम दिया जाए, नोकिया के फ्लैगशिप डिवाइस के इसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन में आईपी68 वाटर रेसिस्टेंट, डुअल-सिम स्लॉट सपोर्ट और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर आने का भी खुलासा हुआ है। स्मार्टफोन में एक 5.3 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। 4 जीबी या 6 जीबी रैम (कुछ ख़बरों में 8 जीबी रैम की भी जानकारी दी गई है) और 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।

इस स्मार्टफोन में एक 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। डाइमेंशन 151.55x73.7 मिलीमीटर होने की उम्मीद है। नोकिया 8 या नोकिया 9 की कीमत 749 यूरो हो सकती है जबकि भारत में इसकी कीमत 44,999 रुपये होने का खुलासा हुआ है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »