Nokia 8.1 की बिक्री आज अमेजन पर, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Nokia 8.1 स्मार्टफोन की पहली सेल आज दोपहर 1 बजे होगी। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर, कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में यहां जानें।

Nokia 8.1 की बिक्री आज अमेजन पर, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Nokia 8.1 की बिक्री आज अमेजन पर, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है Nokia 8.1
  • 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 8.1 में
  • Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने इस महीने के शुरुआत में Nokia 8.1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। नोकिया 8.1 की बिक्री वैसे तो 25 दिसंबर से शुरू होनी थी लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in पर दिखाई दे रहा है कि फोन की सेल आज दोपहर 1 बजे होगी। याद करा दें कि, Nokia 8.1 चीन में लॉन्च Nokia X7 का ग्लोबल वेरिएंट है। नोकिया 8.1 के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो यह फोन दो रियर कैमरे, कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 3500 एमएएच की बैटरी से लैस है। Nokia 8.1 स्मार्टफोन की अहम खासियत है कि यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, इसका मतलब फोन को नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है।
 

Nokia 8.1 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारतीय बाजार में नोकिया 8.1 को 26,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन ब्लू/ सिल्वर और आइरन/ स्टील रंग में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की बिक्री 25 दिसंबर के बजाय आज दोपहर 1 बजे Amazon India पर होगी। अमेज़न इंडिया पर फिलहाल नोटिफाई मी पेज दिख रहा है। नोकिया 8.1 स्मार्टफोन को 10 दिसंबर को लॉन्च किया गया था।


कंपनी ने लॉन्च इवेंट के दौरान बताया था कि Nokia 8.1 के साथ एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों को 1 टीबी डेटा मिलेगा। एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को 120 जीबी तक डेटा दिया जाएगा। सर्विफाई की ओर से 6 महीने तक स्क्रीन रिप्लेसमेंट की गारंटी है। एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
 

Nokia 8.1 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Nokia 8.1 स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी नियमित तौर पर फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है। स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह 81.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। Nokia 8.1 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं।

Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह फिक्स्ड फोकस लेंस है जिसका काम डेप्थ आंकना है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में बोथी फीचर होने की बात की है। इसकी मदद से यूज़र एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। इस फॉर्मेट में वीडियो रिकॉर्ड करना भी संभव होगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप से यूज़र बोकेह इफेक्ट वाले पोर्ट्रेट शॉट बना पाएंगे।

ये भी पढ़ें- नोकिया 8.1 का रिव्यू

नोकिया 8.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, वीओवाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। यह टू टोन डिजाइन के साथ आता है। इसे 6000 सीरीज़ एल्यूमिनियम से बनाया गया है।

Nokia 8.1 की बैटरी 3,500 एमएएच की है। इसके बारे में 22 घंटे तक के टॉक टाइम, 24 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम और 11 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी ने फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग होने का दावा किया है। इसका डाइमेंशन 154.8x75.76x7.97 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent construction quality
  • Bright, vibrant HDR display
  • Android One
  • कमियां
  • Specifications aren’t very competitive
  • Poor low-light camera performance
डिस्प्ले6.18 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2244 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Amazon
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »