Nokia 6 की मची धूम, अमेज़न पर 10 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन

नोकिया 6 स्मार्टफोन के लिए अमेज़न इंडिया पर अब तक 10 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। और 23 अगस्त से ग्राहक Nokia 6 को 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। नोकिया 6 की पहली सेल के लिए 14 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे।

Nokia 6 की मची धूम, अमेज़न पर 10 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया पर नोकियाय 6 के रजिस्ट्रेशन का आंकड़ 10 लाख पार कर गया है
  • स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये है
  • लॉन्च ऑफर में 1,000 रुपये कैशबैक, वोडाफोन डेटा और दूसरे ऑफर शामिल हैं
विज्ञापन
नोकिया 6 स्मार्टफोन के लिए अमेज़न इंडिया पर अब तक 10 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। और 23 अगस्त से ग्राहक Nokia 6 को  14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। नोकिया 6 की पहली सेल के लिए 14 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे।

अमेज़न इंडिया के लॉन्च ऑफर की बात करें तो अमेज़न प्राइम मेंबर को अमेज़न पे बैलेंस के जरिए फोन खरीदने पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वोडाफोन यूज़र को अपने नोकिया 6 पर 5 महीने के लिए 249 रुपये प्रति महीने पर 10 जीबी डेटा भी मिलेगा। इसके अलावा फोन खरीदने वाले सभी ग्राहकों को किंडल ईबुक्स पर 80 प्रतिशत ऑफ (300 रुपये तक) की छूट मिलेगी और Makemytrip.com पर 2,500 रुपये तक की छूट (1,800 रुपये होटल पर और 700 रुपये घरेलू फ्लाइट पर) मिलेगी।

नोकिया 6 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं।

भारत में, एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को जून में लॉन्च किया था, लेकिन अभी सिर्फ नोकिया 3 ही बाज़ार में उपलब्ध है। एचएमडी ग्लोबल ने एक बयान जारी कर भारत में इसकी परफॉर्मेंस की जानकारी दी है और पुष्टि करते हुए बताया कि नोकिया 5 मध्य अगस्त तक उपलब्ध नहीं होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »