Nokia 110 4G, 110 2G इनबिल्ट UPI ऐप के साथ लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

Nokia 110 4G को आर्कटिक पर्पल और मिडनाइट ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया गया है और इसका प्राइस 2,499 रुपये है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जुलाई 2023 14:39 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 110 4G में HD वॉयस कॉलिंग सपोर्ट है
  • इन दोनों फोन्स में MP3 प्लेयर भी दिया गया है
  • इनमें एक माइक्रो USB पोर्ट और सिंगल स्पीकर के साथ माइक्रोफोन है
पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ने के कारण फीचर फोन्स का मार्केट घटा है। इस सेगमेंट में कभी बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले Nokia ब्रांड की लाइसेंसी HMD Global ने Nokia 110 4G और Nokia 110 2G को भारत में लॉन्च किया है। इन फोन्स में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ऐप इनबिल्ट है। इसके अलावा इनमे वायरलेस FM रेडियो के लिए सपोर्ट दी गई है। 

Nokia 110 4G में HD वॉयस कॉलिंग सपोर्ट है और यह सिंगल चार्ज में 12 दिन तक चल सकता है। इन दोनों फोन्स में 1.8 इंच QQVGA डिस्प्ले और IP52 वॉटर रेजिस्टेंस के साथ पोलीकार्बोनेट नैनो बिल्ड है। Nokia 110 4G को आर्कटिक पर्पल और मिडनाइट ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया गया है और इसका प्राइस 2,499 रुपये है। Nokia 110 2G को चारकोल और क्लाउडी ब्लू कलर्स में1,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। इनकी बिक्री नोकिया की वेबसाइट, ऑनलाइन चैनल्स और रिटेल पार्टनर्स के जरिए की जाएगी। 

Nokia 110 4G, Nokia 110 2G के स्पेसिफिकेशंस

ये दोनों फोन Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं और इनमें 1.8 इंच QVGA डिस्प्ले है। इनमें वायर्ड और वायरलेस मोड के साथ FM रेडियो उपलब्ध है। इसके साथ ही इनमें इनबिल्ट UPI ऐप है जिससे स्कैन और भुगतान करने की सुविधा मिलती है। इनमें MP3 प्लेयर भी दिया गया है। Nokia 110 4G में नैनो SIM के लिए और Nokia 110 2G में मिनी SIM कार्ड के लिए सपोर्ट है। Nokia 110 4G में HD वॉयस कॉलिंग के फीचर के साथ ही 3.5 mm हेडफोन जैक और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है। इन दोनों फोन में 32 GB तक की बढ़ाई जा सकने वाली स्टोरेज है। 

इन फोन्स में बैक पर QVGA कैमरा दिया गया है। इनमें एक माइक्रो USB पोर्ट और सिंगल स्पीकर के साथ माइक्रोफोन भी है। Nokia 110 4G की 1,450 mAh की बैटरी आठ घंटे तक का टॉक टाइम देती है और यह सिंगल चार्ज में 12 दिन तक चल सकती है। Nokia 110 2G की बैटरी 1,000 mAh की है। Nokia 110 4G का वजन 94.5 ग्राम और Nokia 110 2G का 79.6 ग्राम का है। पिछले महीने कंपनी ने Nokia G42 5G स्‍मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह नोकिया का पहला 5जी स्मार्टफोन है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mobile, Display, Battery, Sensor, Market, UPI, Nokia, Camera, Launch, Website, FM, Price

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  5. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  6. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  7. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  8. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  9. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  10. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.