Nokia 110 4G, 110 2G इनबिल्ट UPI ऐप के साथ लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

Nokia 110 4G को आर्कटिक पर्पल और मिडनाइट ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया गया है और इसका प्राइस 2,499 रुपये है

Nokia 110 4G, 110 2G इनबिल्ट UPI ऐप के साथ लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस
ख़ास बातें
  • Nokia 110 4G में HD वॉयस कॉलिंग सपोर्ट है
  • इन दोनों फोन्स में MP3 प्लेयर भी दिया गया है
  • इनमें एक माइक्रो USB पोर्ट और सिंगल स्पीकर के साथ माइक्रोफोन है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ने के कारण फीचर फोन्स का मार्केट घटा है। इस सेगमेंट में कभी बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले Nokia ब्रांड की लाइसेंसी HMD Global ने Nokia 110 4G और Nokia 110 2G को भारत में लॉन्च किया है। इन फोन्स में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ऐप इनबिल्ट है। इसके अलावा इनमे वायरलेस FM रेडियो के लिए सपोर्ट दी गई है। 

Nokia 110 4G में HD वॉयस कॉलिंग सपोर्ट है और यह सिंगल चार्ज में 12 दिन तक चल सकता है। इन दोनों फोन्स में 1.8 इंच QQVGA डिस्प्ले और IP52 वॉटर रेजिस्टेंस के साथ पोलीकार्बोनेट नैनो बिल्ड है। Nokia 110 4G को आर्कटिक पर्पल और मिडनाइट ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया गया है और इसका प्राइस 2,499 रुपये है। Nokia 110 2G को चारकोल और क्लाउडी ब्लू कलर्स में1,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। इनकी बिक्री नोकिया की वेबसाइट, ऑनलाइन चैनल्स और रिटेल पार्टनर्स के जरिए की जाएगी। 

Nokia 110 4G, Nokia 110 2G के स्पेसिफिकेशंस

ये दोनों फोन Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं और इनमें 1.8 इंच QVGA डिस्प्ले है। इनमें वायर्ड और वायरलेस मोड के साथ FM रेडियो उपलब्ध है। इसके साथ ही इनमें इनबिल्ट UPI ऐप है जिससे स्कैन और भुगतान करने की सुविधा मिलती है। इनमें MP3 प्लेयर भी दिया गया है। Nokia 110 4G में नैनो SIM के लिए और Nokia 110 2G में मिनी SIM कार्ड के लिए सपोर्ट है। Nokia 110 4G में HD वॉयस कॉलिंग के फीचर के साथ ही 3.5 mm हेडफोन जैक और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है। इन दोनों फोन में 32 GB तक की बढ़ाई जा सकने वाली स्टोरेज है। 

इन फोन्स में बैक पर QVGA कैमरा दिया गया है। इनमें एक माइक्रो USB पोर्ट और सिंगल स्पीकर के साथ माइक्रोफोन भी है। Nokia 110 4G की 1,450 mAh की बैटरी आठ घंटे तक का टॉक टाइम देती है और यह सिंगल चार्ज में 12 दिन तक चल सकती है। Nokia 110 2G की बैटरी 1,000 mAh की है। Nokia 110 4G का वजन 94.5 ग्राम और Nokia 110 2G का 79.6 ग्राम का है। पिछले महीने कंपनी ने Nokia G42 5G स्‍मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह नोकिया का पहला 5जी स्मार्टफोन है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mobile, Display, Battery, Sensor, Market, UPI, Nokia, Camera, Launch, Website, FM, Price
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K90 Max में मिल सकती है 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!
  3. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 4,700mAh की बैटरी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  4. Amazon Mega Electronic Days Sale: लैपटॉप पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, देखें बेस्ट डील
  5. Oppo Find X9 Ultra में मिलेगा Hasselblad ब्रांडेड कैमरा मॉड्यूल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. फोन नहीं, अब Ice Cream बेच रहा Xiaomi! Standard, Pro और Max वेरिएंट्स हुए लॉन्च
  7. Motorola Edge 70 Pro जल्द होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर टीजर हुआ जारी, जानें सबकुछ
  8. Lenovo ने लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप Lecoo Bellator 7000, जानें क्या हैं खासियतें
  9. EV खरीदारों के लिए खुशखबरी! दिल्ली की नई पॉलिसी में बड़े ऐलान, फ्री रोड टैक्स के साथ...
  10. Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »