शाओमी रेडमी नोट 4 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

शाओमी रेडमी नोट 4 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • कंपनी के मी एक्सप्लोरर प्रोग्राम की वापसी हुई है
  • कंपनी ने कहा, अगले रेडमी डिवाइस का अनुभव पाने वाले पहले यूज़र बनें
  • मी एक्सप्लोरर प्रोग्राम के नए एडिशन का आगाज़ हुआ है
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि शाओमी रेडमी नोट 4 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस ओर इशारा कंपनी ने ही किया है। दरअसल, कंपनी के मी एक्सप्लोरर प्रोग्राम की वापसी हुई है। कंपनी ने इस संबंध में मी फोरम पर जानकारी दी है।

इस प्रोग्राम के लिए जिस तस्वीर का इस्तेमाल हुआ है उसपर लिखा है, "अगले रेडमी डिवाइस का अनुभव पाने वाले पहले यूज़र बनें।" याद रहे कि कंपनी ने इस साल जनवरी महीने में रेडमी नोट 3 के लॉन्च से पहले मी एक्सप्लोरर प्रोग्राम की शुरुआत की थी। नोट 3 हैंडसेट को इसके बाद मार्च में लॉन्च किया गया था।
 
xiaomi mi explorer programme

कंपनी की मी कम्युनिटी वेबसाइट पर मी एक्सप्लोरर प्रोग्राम के नए एडिशन के बारे में लिखा गया है, "हमारी कोशिश हर यूज़र को बेहतरीन प्रोडक्ट अनुभव देने की रहती है। मी एक्सप्लोरर प्रोग्राम की शुरुआत रेडमी डिवाइस को और बेहतर बनाने के लिए की गई है। इसमें हैंडसेट को लॉन्च करने से पहले यूज़र से फीडबैक लेकर उनमें सुधार किया जाता है। पहले मी एक्सप्लोरर प्रोग्राम की शुरुआत रेडमी नोट 3 को लॉन्च करने से पहले हुई थी, अब दूसरे एडिशन का आगाज़ किया जा रहा है। हम चुनिंदा मी प्रशंसकों को अगले रेडमी डिवाइस का अनुभव लेने का मौका देंगे। इस दौरान मी एक्सप्लोरर के लिए कई मिशन होंगे।" शाओमी इंडिया के इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन 30 दिसंबर तक चलेंगे
 
xiaomi redmi note 4

याद रहे कि शाओमी रेडमी नोट 4 को इस साल अगस्त महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। घरेलू मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 4 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,000 रुपये) है, जबकि 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) में बिकता है। हाल ही इस हैंडसेट के दो नए कलर वेरिएंट ब्लू और ब्लैक को पेश किया गया था। लॉन्च के समय यह स्मार्टफोन गोल्ड, सिल्वर व ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध था।

बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी880एमपी4 जीपीयू है। फोन 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

अपर्चर एफ/2.0, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi Note 4, Redmi Note 4
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  2. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  3. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  4. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  5. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  6. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  7. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  9. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  10. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »