शाओमी रेडमी नोट 4 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 4 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
शाओमी ने रेडमी सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 चीन में लॉन्च कर दिया है। शाओमी रेडमी नोट 4 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,000 रुपये) जबकि 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) है। यह फोन चीन में 26 अगस्त से मी ऑनलाइन स्टोर, चीन मोबाइल व ऑनलाइन रिटेलर पर गोल्ड, सिल्वर व ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा।

इस फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी880एमपी4 जीपीयू है। फोन 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो अपर्चर एफ/2.0, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है।

यह फोन हाइब्रिड सिम सपोर्ट के साथ आता है जिसका मतलब है कि आपको दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड व एक माइक्रोएसडी कार्ड चुनने का विकल्प ही मिलेगा। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है।

यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है। 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन को ब्रश्ड मेटल बॉडी से बनाया गया है जिसके किनारे चैम्फर्ड हैं। 4जी वीओएलटीई के अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »