• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • MWC 2026: पहली बार! फोन से बाहर निकाल सकेंगे कैमरा, Ulefone ला रही सबसे अनोखा स्मार्टफोन

MWC 2026: पहली बार! फोन से बाहर निकाल सकेंगे कैमरा, Ulefone ला रही सबसे अनोखा स्मार्टफोन

फोन का हाइलाइट फीचर इसका डिटेचेबल मेग्नेटिक एक्शन कैमरा होगा। यह कैमरा एक अंगूठे जितना बड़ा बताया जा रहा है जिसे आसानी से फोन की बॉडी से अलग किया जा सकेगा।

MWC 2026: पहली बार! फोन से बाहर निकाल सकेंगे कैमरा, Ulefone ला रही सबसे अनोखा स्मार्टफोन

Photo Credit: Ulefone

Ulefone RugOne Xsnap 7 Pro फोन पहला डिटेचेबल कैमरा फोन होगा जिसके लेंस को एक्शन कैमरा की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे।

ख़ास बातें
  • RugOne Xsnap 7 Pro में MediaTek Dimensity 8400 5G SoC दिया गया है।
  • फोन में कंपनी 9000mAh की बैटरी देने वाली है।
  • फोन का हाइलाइट फीचर इसका डिटेचेबल मेग्नेटिक एक्शन कैमरा होगा।
विज्ञापन

Ulefone एक अनोखा फोन MWC 2026 में पेश करने जा रही है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन RugOne Xsnap 7 Pro को टीज किया है। यह फोन एक अनोखे फीचर से लैस होकर आने वाला है। इसका कैमरा इसकी बॉडी से निकाल कर इस्तेमाल किया जा सकता है! जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है! RugOne Xsnap 7 Pro दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा जिसका कैमरा बाहर निकाल कर इस्तेमाल किया जा सकता है। या यूं कहें कि फोन का कैमरा एक एक्शन कैमरा की तरह इस्तेमाल होगा। आइए जानते हैं इसकी सभी स्पेसिफिकेशंस। 

MWC 2026 में Ulefone RugOne Xsnap 7 Pro फोन को पेश किया जा सकता है। कंपनी की प्रेस रिलीज के अनुसार, का यह फोन पहला डिटेचेबल कैमरा फोन होगा जिसके लेंस को एक्शन कैमरा की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले होगा। 9000mAh की विशाल बैटरी, और 64MP का नाइट विजन कैमरा भी होगा। 2 मार्च से बार्सिलोना में शुरू होने वाले MWC 2026 में फोन पेश हो सकता है। इस फोन में कंपनी ने कई धांसू फीचर्स दिए हैं। 

Ulefone RugOne Xsnap 7 Pro Features

Ulefone RugOne Xsnap 7 Pro में MediaTek Dimensity 8400 5G SoC दिया गया है। फोन में 6.67 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाला AMOLED पैनल मिलने वाला है। फोन में कंपनी 9000mAh की बैटरी देने वाली है। इसमें 50MP का मेन कैमरा होगा। फोन में 64MP का नाइट विजन कैमरा बताया गया है। 

First Smartphone with Detachable Camera

फोन का हाइलाइट फीचर इसका डिटेचेबल मेग्नेटिक एक्शन कैमरा होगा। कंपनी ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि यह डिटेच हो सकने वाला कैमरा मेन सेंसर होगा या फिर सेकंडरी सेंसर होगा। यह कैमरा एक अंगूठे जितना बड़ा बताया जा रहा है जिसे आसानी से फोन की बॉडी से अलग किया जा सकेगा। कैमरा में एक छोटी बैटरी होने की खबर है जिसमें सीमित समय तक बैकअप मिल सकता है। खबरों की मानें तो लगभग आधे घंटे तक का बैकअप इस कैमरा में मिल सकता है। इससे फोटो या वीडियो लेते समय फोन की स्क्रीन को रिमोट मॉनिटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। बहुत अधिक डिटेल्स अभी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन यह फोन जाहिर तौर पर मार्केट में हलचल पैदा कर सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  3. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  5. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  6. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
  7. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  9. Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
  10. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »