Xiaomi Smart Band 10 Pro में 21 दिन तक बैटरी बैकअप होने का दावा किया गया है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Smart Band 10 Pro में 1.74 इंच का आयताकार डिस्प्ले मिलता है।
Xiaomi ने अपना नया फिटनेस बैंड मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह 1.74 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। इसमें कंपनी ने ऐसे डिजाइन का इस्तेमाल किया है कि यह किसी स्मार्टवॉच जैसा लगता है। वियरेबल के डिस्प्ले में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और दिन के समय सूर्य की रोशनी में भी चमक सकता है। इसकी मोटाई 9.7mm है। इसमें कई हेल्थ फीचर्स जैसे हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग आदि दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स।
Xiaomi Smart Band 10 Pro की कीमत 399 युआन (लगभग 5,600 रुपये) है। कंपनी ने इसे चीनी मार्केट में पेश किया है। वहीं इसके सिरेमिक मॉडल की कीमत 479 युआन (लगभग 6,700 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Smart Band 10 Pro में 1.74 इंच का आयताकार डिस्प्ले मिलता है। यह फिटनेस बैंड AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। इसमें पतले बेजल्स हैं जो चारों तरफ समान पतले लगते हैं। यह 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फिटनेस बैंड में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होने का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह दिन के समय सूर्य की तेज रोशनी में भी उपयोगी है।
Smart Band 10 Pro साइज में काफी पतला है और इसकी मोटाई 9.7mm की है। यह 21.6 ग्राम वजन में है। कंपनी ने स्टैंडर्ड वेरिएंट को एल्युमीनियम में बनाया है। स्मार्ट बैंड में डुअल लाइट डुअल पीडी हार्ट रेट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। यह ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग भी करता है। इसमें कंपनी ने हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) मॉनिटरिंग फीचर भी जोड़ा है। इसमें आउटडोर ट्रैकिंग के लिए GNSS सपोर्ट दिया गया है। यह 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ आता है।
वियरेबल Xiaomi HyperOS 3 पर रन करता है। इसमें कंपनी ने एक नया गेमिंग मोड भी जोड़ा है। गेमिंग के दौरान यह यूजर का हार्ट रेट, और स्ट्रेल लेवल भी मापता है। साथ ही गेम प्रोग्रेस भी दिखाता है। मैच के दौरान यह यूजर की फिजिकल रिपोर्ट भी बनाकर देता है।
बैटरी की बात करें तो Xiaomi Smart Band 10 Pro में 21 दिन तक बैटरी बैकअप होने का दावा किया गया है। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ यह 8 दिन तक चल सकता है। इसमें 5ATM वाटर रसिस्टेंस दिया गया है। स्मार्ट बैंड 10 प्रो में NFC फीचर भी है जिससे कि कार्ड व ऑनलाइन पेमेंट्स की जा सकती हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग