Mwc 2026

Mwc 2026 - ख़बरें

  • MWC 2026: Nubia Neo 5 GT लॉन्च हुआ 6210mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ, धांसू गेमिंग फीचर्स
    Nubia ने नया गेमिंग फोन Nubia Neo 5 GT लॉन्च किया है जो 6200mAh से भी बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने MWC 2026 में इस नए हैंडसेट को पेश किया है। Nubia Neo 5 GT में खासतौर पर गेमिंग फीचर्स पर फोकस किया गया है जिसमें इसका 144Hz सुपर स्मूद रिफ्रेश रेट भी शामिल है। यह फोन खासतौर पर GenZ यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
  • MWC 2026: Hi-Res ऑडियो के साथ लॉन्च हुए Motorola के नए TWS ईयरबड्स Moto Buds 2, Buds 2 Plus, जानें कीमत
    Motorola ने MWC 2026 में अपने नए TWS ईयरबड्स Moto Buds 2 Plus और Moto Buds 2 पेश किए हैं। कंपनी के मुताबिक, Moto Buds 2 Plus में Sound by Bose ट्यूनिंग, 11mm डायनामिक + Knowles बैलेंस्ड आर्मेचर ड्राइवर, Hi Res Audio और Dynamic ANC मिलता है। वहीं Moto Buds 2 में 11mm डायनामिक + 6mm माइक्रो प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर और 55dB तक ANC सपोर्ट दिया गया है। बैटरी लाइफ केस के साथ 40 से 48 घंटे तक बताई गई है। दोनों मॉडल चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध होंगे।
  • दूरबीन जैसे खुलने वाले लेंस के साथ पेश हुआ Vivo X300 Ultra फोन, 4K 120fps पर करेगा रिकॉर्डिंग!
    MWC 2026 में Vivo ने अपने फ्लैगशिप X300 Ultra को शोकेस किया, जो प्रो फोटोग्राफर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 200 मेगापिक्सल Sony LYT 901 मेन कैमरा और 200 मेगापिक्सल Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है, जिसे Zeiss APO सर्टिफिकेशन का सपोर्ट होगा। इसके साथ 400mm Zeiss Telephoto Extender Gen 2 Ultra और SmallRig कैमरा केज भी पेश किए गए हैं। कंपनी ने इंटरनेशनल लॉन्च का संकेत दिया है, हालांकि कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • गेम से निकलकर असली दुनिया में आई Xiaomi की 1900 हॉर्सपावर वाली कार, देखकर गेमर्स हैरान!
    Xiaomi ने MWC 2026, बार्सिलोना में अपनी Vision Gran Turismo कॉन्सेप्ट हाइपरकार को पेश किया है। यह मॉडल Gran Turismo 7 के Vision GT प्रोजेक्ट के तहत डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, कार में 900V Silicon Carbide प्लेटफॉर्म दिया गया है जो करीब 1900 हॉर्सपावर सपोर्ट करता है। इसका ड्रैग कोएफिशिएंट 0.29 और डाउनफोर्स -1.2 बताया गया है। डिजाइन में स्किसर डोर्स, शार्क फिन रूफ और बड़ा रियर डिफ्यूजर जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं। यह कॉन्सेप्ट फिलहाल शोकेस पर है और जल्द गेम में प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होगा।
  • MWC 2026: Honor MagicPad 4 दुनिया का सबसे पतला टैबलेट पेश, 10100mAh है बैटरी
    Honor MagicPad 4 दुनिया का सबसे पतला टैबलेट है जिसे कंपनी ने MWC 2026 से ठीक पहले पेश किया है। यह टैबलेट मात्र 4.8mm मोटाई के साथ आता है जो अपने आप में बेहद पतला है। कंपनी का दावा है कि वर्तमान में यह दुनिया का सबसे पतला टैबलेट डिवाइस है। Honor MagicPad 4 में 12.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • Xiaomi 17 Ultra लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट में, मिलता है 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, जानें कीमत
    Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। ये दोनों फोन MWC 2026 में पेश किए गए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है जो 3nm प्रोसेस पर बना है। इनमें Leica ब्रांडेड कैमरा सिस्टम दिया गया है। दोनों ही फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है।
  • MWC 2026: पहली बार! फोन से बाहर निकाल सकेंगे कैमरा, Ulefone ला रही सबसे अनोखा स्मार्टफोन
    MWC 2026 में Ulefone RugOne Xsnap 7 Pro फोन को पेश किया जा सकता है। कंपनी का यह फोन पहला डिटेचेबल कैमरा फोन होगा जिसके लेंस को एक्शन कैमरा की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले होगा। 9000mAh की विशाल बैटरी, और 64MP का नाइट विजन कैमरा भी होगा।
  • Lenovo लॉन्च कर सकती है MWC 2026 में 3D डिस्प्ले वाले लैपटॉप, लीक में खुलासा
    Lenovo Yoga Book Pro 3D लैपटॉप आने वाले MWC 2026 इवेंट में पेश किए जा सकते हैं। कंपनी के ये लैपटॉप stereoscopic 3D डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस होकर आ सकते हैं।
  • MWC 2026 में लॉन्च होगा Xiaomi Tag, चाबी से बैग तक ट्रैक करेगा सब कुछ!
    Xiaomi ने अपने नए Bluetooth ट्रैकर Xiaomi Tag के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा की है। यह डिवाइस 28 फरवरी 2026 को MWC इवेंट में पेश किया जाएगा। Xiaomi Tag का वजन 10 ग्राम है और इसमें CR2032 बैटरी दी गई है, जो करीब एक साल तक चल सकती है। यह Apple Find My और Google Find Hub नेटवर्क सपोर्ट करता है। लीक के मुताबिक इसकी कीमत 17.99 यूरो रखी गई है। कंपनी इसे बजट ट्रैकिंग डिवाइस के तौर पर पेश कर सकती है।
  • Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 मार्च में होंगे लॉन्च! मिल सकते हैं 50MP के तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी
    Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 का लॉन्च मार्च में हो सकता है। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि कंपनी अब इन दोनों मिडरेंज स्मार्टफोन्स को फरवरी अंत में न लॉन्च करके मार्च की शुरुआत में पेश कर सकती है। एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी MWC 2026 के दौरान इन स्मार्टफोन्स को पेश कर सकती है। MWC 2026 की शुरुआत 2 मार्च से होने जा रही है
  • Tecno Camon 50, Camon 50 Pro लॉन्च हुए 50MP कैमरा, 6150mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Tecno की ओर से Camon 50 सीरीज में दो स्मार्टफोन आज पेश किए गए हैं। कंपनी ने नए Tecno Camon 50, Tecno Camon 50 Pro को मार्केट में उतारा है। कंपनी ने नए स्मार्टफोन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2026 में पेश किए हैं। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इनमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »