Motorola Razr 40, Razr 40 Ultra का 3 जुलाई को भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर एक टीजर में इन फोल्डेबल फ्लिप स्मार्टफोन्स को अगले महीने देश में लॉन्च करने की जानकारी दी गई है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जून 2023 15:23 IST
ख़ास बातें
  • इनकी लिस्टिंग में प्राइसिंग की जानकारी नहीं है
  • Motorola Razr 40 Ultra की 3,800 mAh की बैटरी है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola के Razr 40 और Razr 40 Ultra को इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। इन दोनों स्मार्टफोन्स को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इनमें से Razr 40 Ultra का आउटर डिस्प्ले 3.6 इंच, जबकि Razr 40 का 1.5 इंच का है। 

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर एक टीजर में इन फोल्डेबल फ्लिप स्मार्टफोन्स को अगले महीने देश में लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। मोटोरोला के प्रवक्ता ने Gadgets 360 को बताया है कि इन स्मार्टफोन्स को 3 जुलाई को देश में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इनकी लिस्टिंग में प्राइसिंग की जानकारी नहीं है। Motorola Razr 40 का चीन में प्राइस CNY 3,999 (लगभग 46,000 रुपये) और Razr 40 Ultra का CNY 5,699 (लगभग 66,000 रुपये) से शुरू होता है। Motorola Razr 40 में क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 1 और Razr 40 Ultra में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट दिया गया है। 

Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

कंपनी के नए Razr स्मार्टफोन्स में 6.9 इंच (1,080 x 2,640 पिक्सल) pOLED डिस्प्ले है। Motorola Razr 40 Ultra के पैनल का रिफ्रेश रेट 165 Hz और Razr 40 का 144 Hz है और Razr 40 Ultra में 3.6 इंच (1,056 x 1,066 पिक्सल) pOLED की बाहरी स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके बेस वेरिएंट का सेकेंडरी डिस्प्ले 1.5 इंच का है। Motorola Razr 40 Ultra की डुअल कैमरा यूनिट में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा  अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 
Advertisement

Motorola Razr 40 Ultra की 3,800 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बेस वेरिएंट की 4,200 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड और 8 W वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट के साथ है। हाल ही में कंपनी ने देश में Motorola Edge 40 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को यूरोप, मिडल ईस्ट, लैटिन अमेरिका और एशिया पैसेफिक के कुछ देशों में पहले ही पेश किया जा चुका है। यह स्मार्टफोन Motorola Edge 30 की जगह लेगा। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and compact design, IP52 rating
  • Vibrant pOLED folding display
  • Large and functional cover display
  • Good for gaming
  • Fluid software
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heats up with camera use
  • Slow wireless charging
  • Recorded video quality is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.