Motorola की Razr 50D के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,000 mAh की हो सकती है। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं

Motorola की Razr 50D के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन कंपनी के Razr 50 के जैसा हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
  • इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola अगले सप्ताह Razr 50D को पेश कर सकती है। इस क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन कंपनी के Razr 50 के समान हो सकता है। इसमें 6.9 इंच का इनर डिस्प्ले और 3.6 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है।  

हालांकि, मोटोरोला ने नए स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है। जापान की टेलीकॉम कंपनी NTT Docomo की वेबसाइट पर Razr 50D के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन को 19 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इस माइक्रोसाइट के अनुसार, Razr 50D का प्राइस JPY 1,14,950 (लगभग 65,000 रुपये) होगा। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गई है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में राउंडेड साइड दी गई हैं। हालांकि, यह मोटोरोला के Razr 50 का Docomo एक्सक्लूसिव मॉडल भी हो सकता है। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लाया जा सकता है। 

डुअल सिम वाले Razr 50D में 6.9 इंच फुल HD+ pOLED इनर डिस्प्ले और 3.6 इंच का बाहरी डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,000 mAh की हो सकती है। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं। 

इस वर्ष तीसरी तिमाही में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट हुई है। यह लगातार छह तिमाहियों में बढ़ोतरी के बाद पहली गिरावट है। इस सेगमेंट में सैमसंग के बाद Honor, Huawei, Motorola और Xiaomi हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी तिमाही में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में कमी का बड़ा कारण सैमसंग के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की कमजोर बिक्री हो सकता है। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी की इस मार्केट में 56 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। Counterpoint के इंटरनेशनल फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट ट्रैकर से पता चलता है कि चीन के स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग की बिक्री घटी है। इसके पीछे Honor और Xiaomi और Huawei के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ना एक प्रमुख कारण है। इसके अलावा सैमसंग को कुछ मार्केट्स में Motorola के Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent cover display
  • Long-lasting battery
  • Plenty of cover screen features
  • IPX8 rating
  • कमियां
  • Mediocre processor
  • Software glitches
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7300X
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »