Moto G8 Power Lite और Moto G8 Power एक-दूसरे से कितने अलग?

Moto G8 Power की कीमत लगभग 20,800 रुपये है। वहीं, Moto G8 Power Lite वर्ज़न की कीमत लगभग 13,900 रुपये है।

Moto G8 Power Lite और Moto G8 Power एक-दूसरे से कितने अलग?

Moto G8 Power Lite और Moto G8 Power अभी भारत में नहीं हुए हैं लॉन्च

ख़ास बातें
  • Moto G8 Power 'Lite' वर्ज़न मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है
  • Moto G8 Power में मिलेगा स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर
  • दोनों ही फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है
विज्ञापन
Moto G8 Power Lite हाल ही में लॉन्च हुआ। यह स्मार्टफोन वाकई में Moto G8 Power का कमज़ोर वेरिेएंट है। मोटो जी8 पावर परिवार का 'Lite' वर्ज़न मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है और यह माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आता है। वहीं, इसकी तुलना में मोटो जी8 पावर फोन स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है और यह यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट के साथ आता है। इन दो फोन में एक बड़ा अंतर कैमरा सेटअप का है। मोटो जी8 पावर फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, तो मोटो जी8 पावर लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
 

Moto G8 Power Lite vs Moto G8 Power price

मोटो जी8 पावर लाइट की कीमत 169 यूरो (लगभग 13,900 रुपये) है। फोन सबसे पहले मैक्सिको में उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन आर्कटिक ब्लू और रॉयल ब्लू रंग में मिलेगा। आने वाले दिनों में यह फोन लैटिन अमेरिका, यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Moto G8 Power की कीमत यूके में GBP 219 (लगभग 20,800 रुपये) और EUR 229.99 (लगभग 19,200 रुपये) है। यह फोन स्मोक ब्लैक और कापरी ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Moto G8 Power Lite vs Moto G8 Power specifications

स्पेसिफिकेशन के मामले में दोनों ही फोन डुअल सिम को सपोर्ट करते हैं। Moto G8 Power लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर काम करता है, वहीं Moto G8 Power Lite फोन पुराने एंड्रॉयड 9 सॉफ्टवेयर पर काम करता है। मोटो जी8 पावर में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,300 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले के साथ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 399ppi पिक्सल डेनसिटी दी गई है। वहीं, दूसरी तरफ मोटो जी8 पावर लाइट फोन में 6.5 इंच (720x1,600 पिक्सल्स) का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच के साथ दिया गया है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और पिक्सल डेनसिटी 269ppi है।

मोटो जी8 पावर में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है, वहीं मोटो जी8 पावर लाइट फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर मौजूद है। दोनों ही फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। मोटो जी8 पावर फोन में हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड का 512 जीबी तक सपोर्ट मिलेगा। वहीं मोटो जी8 पावर लाइट में 256 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड स्लोट मिलेगा।

कैमरा की बात करें, तो Moto G8 Power में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जिसका अपर्चर f/1.7 है। 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है जिसका अपर्चर f/ 2.2 है। तीसरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर के साथ 118 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है, जिसका अपर्चर f/ 2.2 है। आखिरी और चौथा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेस 2x ऑप्टिकल ज़ूम और f/ 2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है, जिसका अपर्चर f/ 2.0 है।

बात अगर Moto G8 Power Lite के कैमरे की करें, तो इसमें आपको चार के बजाय केवल तीन ही कैमरे मिलेंगे। इसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। इसका साथ देगा एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस। एचडीआर, ब्यूटी मोड, डुअल कैमरा ब्लर इफेक्ट, टाइमर, पनोरमा, गूगल लेंस इंटीग्रेशन इस फोन का हिस्सा है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

दोनों ही फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, लेकिन मोटो जी8 पावर में आपको 18 वाट फास्ट चार्जिंग मिलेगी जबकि इसके लाइट वर्ज़न में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट महज 10 वॉट का है। मोटो जी8 पावर में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है, लेकिन लाइट वर्ज़न में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए आपको दोनों ही फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और वाई-फाई 802 11b/g/n मिलेगा। इसके अलावा मोटो जी8 पावर में ब्लूटूथ वी5 सपोर्ट देगा और इसका लाइट वर्ज़न आपको ब्लूटूथ वी4.2 सपोर्ट देगा।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Water-repellent design
  • Good battery life
  • Clutter-free Android experience
  • कमियां
  • Cameras struggle in low light
  • Display isn’t very bright
  • Slightly weak processor
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2300 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »