Moto G77 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी

Moto G77 Power की 7,000 mAh की बैटरी 30 W TurboPower और 6 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा

Moto G77 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी

Photo Credit: Motorola

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले होगा
  • Moto G77 Power में 7,000 mAh की बैटरी 30 W TurboPower को सपोर्ट करेगी
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 कैमरा दिया जाएगा
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन कल (8 जुलाई) को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Moto G77 Power के डिजाइन, चिपसेट, कैमरा और बैटरी के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 1,050 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट और Arm Mali-G57 MP2 GPU होगा। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। Moto G77 Power में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। 

देश में मोटोरोला की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। Moto G77 Power को 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 128 GB के वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Pantone Nautical Blue, Pantone Impenetrable, Pantone Laurel Green और Pantone Fuchsia Red के विकल्प मिलेंगे। 

Moto G77 Power में 6.72 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट और Arm Mali-G57 MP2 GPU दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। Moto G77 Power की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में प्लास्टिक का फ्रेम होगा। इसके लिए एक Android OS अपग्रेड और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। 

इसमें सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, एंबिएंट लाइट सेंसर और ई-कम्पास होंगे। इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स होंगे। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth और GPS के विकल्प होंगे। Moto G77 Power की 7,000 mAh की बैटरी 30 W TurboPower और 6 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन का साइज 166.23 x 76.50 x 8.89 mm और भार लगभग 215 ग्राम का होगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »