इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट और Arm Mali-G57 MP2 GPU दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। Moto G77 Power की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
Moto G77 Power में 6.72 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 और Arm Mali-G57 MP2 GPU दिया जाएगा।
Moto G77 Power को कंपनी ने लॉन्च से पहले अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। फोन भारत में 8 जुलाई को अधिकारिक रूप से लॉन्च होने जा रहा है। लेकिन लॉन्च से तीन दिन पहले ही फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं।