Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर

Moto G67s Power में पावर प्रोसेसर का खुलासा हुआ है। यह फोन MediaTek MT6835 चिपसेट से लैस बताया गया है।

Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर

Photo Credit: Motorola

Moto G67 Power को कंपनी ने पिछले साल नवंबर महीने में मार्केट में उतारा था।

ख़ास बातें
  • फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 687 पॉइंट्स का स्कोर किया है।
  • ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU से लैस होकर आ सकता है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आने वाला है।
विज्ञापन

Moto G67s Power के लॉन्च को लेकर हलचल तेज हो गई है। फोन को हाल ही में एक सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखा गया था। अब लेटेस्ट अपडेट में Moto G67s Power लेटेस्ट फोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। रोचक बात यह है कि इस लिस्टिंग से फोन का मॉनिकर भी कंफर्म हो गया है। इसके साथ ही फोन की मैमोरी और चिपसेट के बारे में अहम जानकारी भी सामने आ रही है। Moto G67 Power को कंपनी ने पिछले साल नवंबर महीने में मार्केट में उतारा था। अब Moto G67s Power इसी फोन का एक और स्पेशल वर्जन बनकर मार्केट में दस्तक दे सकता है। 

Moto G67s Power लॉन्च से पहले एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। Geekbench (via) डेटाबेस में फोन को देखा गया है। इसकी लिस्टिंग से फोन का नाम यहां कंफर्म हो जाता है। गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 687 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में फोन 1088 पॉइंट्स हासिल करने में कामयाब रहा है। 

Moto G67s Power में पावर प्रोसेसर का खुलासा हुआ है। यह फोन MediaTek MT6835 चिपसेट से लैस बताया गया है। जिसमें 2.00GHz पर 6 कोर मौजूद हैं और 2.50GHz पर दो कोर मौजूद हैं। साथ में ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU से लैस होकर आ सकता है। फोन में 4GB रैम का खुलासा हुआ है। हालांकि लॉन्च के समय 6GB तक रैम वेरिएंट्स यहां मौजूद हो सकते हैं। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आने वाला है। 

Moto G67s Power को इससे पहले TDRA सर्टिफिकेशन मिल चुका है। फोन लिस्टिंग में XT2625-14 मॉडल नंबर के दिखा था। अब गीकबेंच से मॉनिकर की पुष्टि हो जाती है। इसके UAE मार्केट में लॉन्च होने की जल्द संभावना जताई गई है। इसके साथ ही फोन अन्य मार्केट्स में भी दस्तक दे सकता है। इसकी एंट्री यूरोपियन स्मार्टफोन मार्केट में भी जल्द ही देखने को मिल सकती है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design with IP64-rating
  • Decent camera performance
  • 4K video recording on all cameras
  • Excellent battery life
  • Stereo speakers
  • 3.5mm headphone jack
  • FM Radio app
  • कमियां
  • No microSD storage expansion
  • Display could have been brighter
  • Only 1 year OS upgrade
  • Poor ultrawide camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »