अगर आप 35 हजार के बजट में नया Samsung स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy A56 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy A56 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
अगर आप 35 हजार के बजट में नया Samsung स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy A56 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन इस वक्त सैमसंग के इस 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाले फोन को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका दे रही है। Galaxy A56 5G में कंपनी का अपना Exynos 1580 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। आइए Galaxy A56 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत और अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy A56 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹34,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में PNB Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹2,000 इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹32,999 हो जाएगी। यह स्मार्टफोन मार्च, 2026 में ₹41,999 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से करीबन ₹9,000 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन ऑक्टा कोर Exynos 1580 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए यह IP67 रेटिंग के साथ आता है।
कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy A56 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड