Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!

फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। कंपनी इसके साथ में 68W की फास्ट चार्जिंग दे सकती है।

Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!

Photo Credit: X/@Gadgetsdata

Motorola Edge 70 Neo में दमदार ग्राफिक्स प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाला है।
  • फोन में Adreno 810 GPU ग्राफिक्स के लिए स्पॉट हुआ है।
  • कंपनी इसे IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन

Motorola Edge 70 Neo जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। फोन को लेकर हाल ही में कंपनी ने कंफर्मेशन दिया था कि मिडरेंज स्मार्टफोन भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही लाया जाएगा। हालिया रिपोर्ट में फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले का खुलासा हुआ था। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी की संभावना है। साथ ही ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें डुअल IP रेटिंग मिलने की चर्चाएँ हैं। अब Motorola Edge 70 Neo प्रोसेसर को लेकर अहम अपडेट आया है। फोन में दमदार चिपसेट का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए कंफर्म है। फोन के अंदर आकर्षक फीचर्स लीक हो रहे हैं। Motorola Edge 70 Neo अब Geekbench लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है। इसमें फोन के प्रोसेसर और मैमोरी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। Geekbench Browser (via) में फोन को ऑक्टाकोर चिपसेट QTI SM7635 के साथ देखा गया है जिसे Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट बताया गया है। इसमें चार कोर 1.80GHz पर क्लॉक किए गए हैं। तीन कोर 2.40GHz पर क्लॉक्ड हैं जबकि एक प्राइम कोर 2.50GHz पर क्लॉक किया गया है। 

Motorola Edge 70 Neo में दमदार ग्राफिक्स प्रोसेसिंग मिलने वाली है। फोन में Adreno 810 GPU ग्राफिक्स के लिए स्पॉट हुआ है। डिवाइस ने सिंगल कोर टेस्ट में 723 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि मल्टीकोर टेस्ट में 2,943 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन में 6GB रैम बताई गई है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाला है। 

Motorola Edge 70 Neo स्पेसिफिकेशंस इससे पहले भी जाने माने टिप्स्टर द्वारा लीक किए जा चुके हैं। फोन में तीन कलर वेरिएंट्स लीक हुए हैं। फोन का मेन कैमरा 50MP का LYTIA 710 सेंसर हो सकता है जिसका साइज 1/1.56 इंच बताया गया है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। फोन में तीसरा कैमरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस हो सकता है। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम फीचर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। 

फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। कंपनी इसके साथ में 68W की फास्ट चार्जिंग दे सकती है। वहीं, फोन में 15W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंस भी प्रदान किया जा सकता है जिसके लिए कंपनी इसे IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च कर सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  2. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  3. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  4. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  6. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  7. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  9. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  10. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »