Oppo ने चीन में नया 33W Pocket Charge Super Flash Charge Power Bank 10000 लॉन्च किया है। इसमें 10,000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग और तीन USB पोर्ट मिलते हैं।
Photo Credit: Oppo
OPPO का नया 10000mAh Power Bank 33W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ है
Oppo ने चीन में नया 33W Pocket Charge Super Flash Charge Power Bank 10000 पेश किया है। यह पावर बैंक 10,000mAh बैटरी और 33W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसका वजन करीब 204 ग्राम है और इसकी मोटाई 18.1mm है। कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। पावर बैंक में दो USB Type-C आउटपुट पोर्ट और एक USB-A पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यह SUPERVOOC, USB PD, PPS, QC और UFCS जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है। इसमें ColorOS सिस्टम-लेवल इंटरकनेक्शन भी दिया गया है, जिससे सपोर्टेड Oppo फोन से पावर बैंक की बैटरी और तापमान जैसी जानकारी देखी जा सकती है।
Oppo का यह पावर बैंक फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध (via ITHome) है और इसकी आधिकारिक बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी। इसे Khaki Fragrance और Light Pink कलर में पेश किया गया है। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है। फिलहाल इसके चीन से बाहर लॉन्च को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Oppo 33W Power Bank 10000 में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी रेटिंग 37.0Wh है, जबकि 5V/3A पर इसकी क्षमता 5,200mAh दी गई है। यह अधिकतम 33W आउटपुट सपोर्ट करता है। USB-C और USB-A पोर्ट में से किसी एक को इस्तेमाल करने पर सिंगल पोर्ट से 33W तक आउटपुट मिल सकता है। वहीं, दोनों पोर्ट को एक साथ इस्तेमाल करने पर कुल आउटपुट 5V/4A तक सीमित रहता है।
पावर बैंक में दो USB Type-C और एक USB-A पोर्ट दिया गया है। यह Oppo के SUPERVOOC के अलावा USB PD, PPS, QC और UFCS चार्जिंग स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें छोटे डिवाइस के लिए ऑटोमैटिक लो-करंट मोड भी दिया गया है। इससे स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और फिटनेस ट्रैकर जैसे डिवाइस को चार्ज करने के लिए लो-करंट आउटपुट दिया जा सकता है।
Oppo के इस पावर बैंक में ColorOS सिस्टम-लेवल इंटरकनेक्शन दिया गया है। इसके जरिए सपोर्टेड Oppo फोन पर पावर बैंक की बची हुई बैटरी, बैटरी हेल्थ और रियल-टाइम तापमान जैसी जानकारी देखी जा सकती है। इसके अलावा पावर बैंक ने चीन के 2026 नए नेशनल स्टैंडर्ड का सर्टिफिकेशन भी हासिल किया है।
पोर्टेबिलिटी के लिए पावर बैंक का डिजाइन कॉम्पैक्ट रखा गया है। इसका डायमेंशन 110.6 x 70.6 x 18.1mm है और वजन करीब 204 ग्राम है। बॉक्स में 0.2 मीटर लंबी USB Type-C से USB Type-C चार्जिंग केबल भी मिलती है। यह केबल हाई-डेंसिटी ब्रेडेड मटेरियल से बनी है और इसे पावर बैंक से जल्दी अलग किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप